Banihal Chunav Results 2024: बनिहाल विधासभा सीट से NC के सज्जाद शाहीन जीते, 6 हजार का रहा अंतर
Banihal Chunav Result 2024 in Hindi: जम्मू-कश्मीर की बनिहाल विधानसभा सीट जो कि रामबन जिले के अंदर आती है, यहां से नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीत दर्ज की है। ये मुस्लिम बहुल सीट है। यहां मुख्य मुकाबला एनसी और पीडीपी के बीच देखा गया।
इस सीट पर इंडिया गठबंधन से रजामंदी नहीं बनी ऐसे में दोनों कांग्रेस और एनसी ने अपने-अपने उम्मीद उतारे हैं।कांग्रेस ने विकार रसूल वानी को मैदान में उतारा, जबकि नेशनल कॉन्फ्रेंस से सज्जाद शाहीन प्रत्याशी थे। पीडीपी से इम्तियाज अहमद शान उम्मीदवार बने।

LIVE Feed
Banihal Chunav Result: नेशनल कॉन्फ्रेंस से सज्जाद शाहीन आगे
बनिहाल विधानसभा सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस से सज्जाद शाहीन आगे चल रहे हैं। अब तक उनको 4571 वोट मिले हैं, वो कांग्रेस के विकार रसूल वानी से 2342 वोटों से आगे हैं। विकार रसूल वानी को अब तक 2229 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर पीडीपी उम्मीदवार इम्तियाज अहमद शान हैं।














Click it and Unblock the Notifications