शोपियां एनकाउंटर साइट के पास सेना का वाहन हादसे का शिकार, 3 जवान शहीद, कई घायल

नई दिल्ली, 14 अप्रैल: कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षाबलों ने गुरुवार को एक बड़ा ऑपरेशन चलाया, जिसमें चार आतंकी मारे गए। कई आतंकी अभी भी इलाके में छिपे हुए हैं। इस ऑपरेशन के दौरान सेना का एक वाहन हादसे का शिकार हो गया। जिसमें तीन जवान शहीद हो गए, जबकि 5 जवान घायल बताए जा रहे हैं। जिनको श्रीनगर के बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Shopian

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को सेना और आतंकियों के बीच शोपियां के कनिपोरा गांव में मुठभेड़ हुई। जिसके बाद सेना ने अतिरिक्त जवानों को मौके पर बुलाया। इसी दौरान एनकाउंटर साइट के पास सेना के एक वाहन ने नियंत्रण खो दिया और वो हादसे का शिकार हो गया। जिसमें 8 जवान घायल हुए थे। आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से तीन का निधन हो गया है। पीआरओ श्रीनगर के मुताबिक एक सैनिक को मामूली चोट लगी थी, जिसको जिला अस्पताल से ही छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य को श्रीनगर बेस अस्पताल पहुंचाया गया है।

पत्थरबाजी की खबर झूठी
वहीं सोशल मीडिया पर ये खबर थी कि एनकाउंटर साइट के पास कुछ स्थानीय लोग पथराव कर रहे थे। जिसकी चपेट में आने से वाहन हादसे का शिकार हुआ। इस पर सेना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहले ही साफ कर दिया है कि हादसे की वजह पत्थराबाजी नहीं थी। सड़क काफी गीली थी, जिस वजह से वाहन फिसल गया। ऐसे में सभी लोगों से अफवाह ना फैलाने और शांति बनाए रखने की अपील की जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+