जम्मू-कश्मीर: राजौरी में LOC के पास सेना ने घुसपैठिए को मारी गोली, गंभीर घायल
श्रीनगर, 21 अगस्त: घाटी में सुरक्षा बल लगातार आतंक का सफाया करने में लगे हुए हैं। इस बीच जम्मू और कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षा बलों ने कार्रवाई करते हुए एक घुसपैठिए को गोली मार दी। पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था। जिसके बाद सेना के जवान ने सख्त एक्शन लेते हुए उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें वो घायल हो गया। सेना के अधिकारी ने इस घटना की जानकारी साझा की।

सेना के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि राजौरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास घुसने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए को गोली मार दी गई और वह घायल हो गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
देर रात हुआ बारूदी सुरंग में विस्फोट
राजौरी के नौशेरा के कलाल सेक्टर में शनिवार देर रात को बारूदी सुरंग में विस्फोट हो गया, जिसमें सेना के एक कैप्टन घायल हो गए, जिनको इलाज कते लिए आर्मी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि देर रात सेना के जवान एलओसी पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान कैप्टन के पांव बॉर्डर पर बिछाई गई बारूदी सुरंग पर पड़ गया, जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ।












Click it and Unblock the Notifications