Kabuni App Launch: गांगुली और वॉटसन से क्रिकेट सीखने का मौका, युवा क्रिकेटर की होगी चांदी?

Kabuni App Launch: देश में ऐसे लाखों युवा हैं, जो क्रिकेट में आगे बढ़ना चाहते हैं, लेकिन अच्छी कोचिंग और सही मार्गदर्शन हर किसी को नहीं मिल पाता। इसी परेशानी को दूर करने के लिए एआई आधारित क्रिकेट ट्रेनिंग प्लेटफॉर्म काबुनी लॉन्च किया गया है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों तक बेहतर और आधुनिक ट्रेनिंग पहुंचाना है। काबुनी की मदद से खिलाड़ी अपने खेल का तुरंत विश्लेषण देख सकते हैं और जान सकते हैं कि उन्हें कहां सुधार की जरूरत है।

यह तकनीक बल्लेबाजी और खेल से जुड़ी कई अहम बातों पर नजर रखती है और उसी के आधार पर सुझाव देती है। काबुनी के साथ क्रिकेट जगत के बड़े नाम भी जुड़े हैं। सौरव गांगुली, शेन वॉटसन, एबी डिविलियर्स और श्रेयस अय्यर सुपर कोच के रूप में युवा खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। इससे खिलाड़ियों को बड़े क्रिकेटर्स से सीखने का मौका मिलेगा।

Kabuni App Launch 1

कंपनी ने एक खास अभियान भी शुरू किया है। इसके तहत 12 से 16 साल के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाकर दिग्गज खिलाड़ियों की टीम में जगह बनाने का मौका हासिल कर सकेंगे। काबुनी के संस्थापक निमेश पटेल का कहना है कि भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ सही अवसर और मार्गदर्शन की है। उनका मानना है कि यह प्लेटफॉर्म छोटे शहरों और दूर-दराज के इलाकों के खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने का मौका देगा। कुल मिलाकर, काबुनी तकनीक और क्रिकेट को जोड़कर युवा खिलाड़ियों के लिए सीखने, निखरने और अपने सपनों को पूरा करने का नया रास्ता खोल रहा है।

इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसके साथ जुड़े क्रिकेट जगत के ऐतिहासिक नाम हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली, ऑस्ट्रेलिया के महान ऑलराउंडर शेन वॉटसन, दक्षिण अफ्रीका के मिस्टर 360 डिग्री एबी डिविलियर्स और भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर इस प्लेटफॉर्म पर 'सुपर कोच' की भूमिका में नजर आएंगे। इसके जरिए युवा खिलाड़ियों को इन अंतरराष्ट्रीय दिग्गजों के अनुभवों और उनकी रणनीतियों से सीधे सीखने का एक बड़ा अवसर मिलेगा।

IND vs AFG: भारतीय टीम ने बनाया 25 सालों का सबसे अनोखा रिकॉर्ड, हैरान कर रही जानकारी
IND vs AFG: भारतीय टीम ने बनाया 25 सालों का सबसे अनोखा रिकॉर्ड, हैरान कर रही जानकारी

लॉन्च के साथ ही कंपनी ने एक विशेष जमीनी अभियान की भी शुरुआत की है। इस अभियान के तहत विशेष रूप से 12 से 16 वर्ष की आयु के उभरते खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलेगा। बेहतर प्रदर्शन करने वाले चुनिंदा युवाओं को इन दिग्गज 'सुपर कोचेस' की मेंटरशिप टीम में सीधे जगह बनाने का मौका मिलेगा, जो उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हो सकता है।

Manav Suthar Dream Debut: डेब्यू मैच में ही मानव सुथार ने बरपाया कहर, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
Manav Suthar Dream Debut: डेब्यू मैच में ही मानव सुथार ने बरपाया कहर, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास

लॉन्च के अवसर पर काबुनी के संस्थापक निमेश पटेल ने कहा कि भारत के छोटे शहरों और ग्रामीण इलाकों में असाधारण प्रतिभाएं छिपी हैं। कमी सिर्फ सही अवसर, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सही मार्गदर्शन की है। हमारा यह प्लेटफॉर्म तकनीक और क्रिकेट के बीच के फासले को मिटाकर हर उस युवा के सपनों को पंख देगा, जो मेहनत करने का माद्दा रखता है।

IND vs AFG: डेब्यू में जीता दिल और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने मानव सुथार, इनाम लेकर दिया बेहद भावुक बयान
IND vs AFG: डेब्यू में जीता दिल और प्लेयर ऑफ़ द मैच बने मानव सुथार, इनाम लेकर दिया बेहद भावुक बयान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+