Anantnag Encounter: आतंकवादियों को पकड़ने के लिए चलाया सर्च ऑपरेशन, दो जवान हो गए थे शहीद
Anantnag Encounter: जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच रविवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के बाद कोकरनाग इलाके के अहलान गदूल में आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सुरक्षाबलों को कोकरनाग इलाके के अहलान गदूल में आतंकियों के होने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सुरक्षाबलों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई।

सेना, पैरामिलिट्री फोर्सेज और पुलिस नौनट्टा, नागेनी पेयास और आसपास के इलाकों में ऑपरेशन चला रही है। इलाके में और सुरक्षा बल भेज दिया गया है। आतंकियों की तलाश जारी है।
आपको बता दें कि एक दिन पहले (शनिवार 10 अगस्त) को जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हो गई थीं।
इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो थे और तीन जवान और 2 नागरिक घायल हुए थे। इनमें से एक नागरिक की आज अस्पताल में मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications