अमित शाह ने कश्मीर के इंडस्ट्री सेक्टर को दी बड़ी सौगात, नई यूनिट के रजिस्ट्रेशन के लिए लॉन्च किया पोर्टल

नई दिल्ली, अगस्त 31। जम्मू कश्मीर में अपने विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए केंद्र सरकार ने मंगलवार को इंडस्ट्री सेक्टर के लिए एक पोर्टल लॉन्च किया। इस पोर्टल पर जम्मू कश्मीर की सभी इंडस्ट्रियल यूनिट अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगी। मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए इस पोर्टल को लॉन्च किया। इस कार्यक्रम में अमित शाह के अलावा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और जितेंद्र सिंह भी शामिल हुए।

इंडस्ट्री सेक्टर को होगा 24 हजार करोड़ रुपए का फायदा

इंडस्ट्री सेक्टर को होगा 24 हजार करोड़ रुपए का फायदा

इस दौरान अमित शाह ने उद्योग जगत के नेताओं को जम्मू कश्मीर के विकास में मदद करने के लिए यहां निवेश के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अमित शाह ने कहा, "'नई केंद्रीय क्षेत्र योजना 2021' के तहत इस नए पोर्टल के लॉन्चिग से औद्योगिक क्षेत्र को 24,000 करोड़ रुपये से अधिक का लाभ मिलेगा। यह सिर्फ एक अनुमान है।"

कश्मीर में पैदा होंगे रोजगार के अवसर

कश्मीर में पैदा होंगे रोजगार के अवसर

अमित शाह ने कहा कि अभी तक के कश्मीर में युवाओं को उद्योगों की कमी के कारण रोजगार के लिए सरकारी उपक्रमों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन आर्टिकल 370 और 35ए के हटने के बाद कश्मीर में प्राइवेट सेक्टर में निवेश बढ़ेगा। निजी निवेश के बढ़ने से केंद्र शासित प्रदेश में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

कश्मीर में निवेश का रास्ता अब हुआ आसान- जितेंद्र सिंह

कश्मीर में निवेश का रास्ता अब हुआ आसान- जितेंद्र सिंह

इस पोर्टल को जम्मू कश्मीर के औद्योगिक विकास के लिए नई केंद्रीय क्षेत्र योजना के तहत लॉन्च किया गया है। कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के अनुसार, कश्मीर में अब जो भी जीएसटी के अंडर इंडस्ट्रियल यूनिट लगाना चाहेगा, उसे इस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करना होगा। पोर्टल की लॉन्चिंग पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि अब कश्मीर में निवेश का रास्ता अधिक सरल हो जाएगा। इसके लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+