Amarnath Yatra: तीन दिन बाद फिर से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, बाबा बर्फानी की ओर भक्तों के बढ़े कदम
जम्मू कश्मीर में बारिश और भूस्खलन के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी। लेकिन स्थिति सामान्य होते ही अनुमति दी गई। जिसके बाद बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए फिर से भक्तों का जत्था रवाना हुआ।
Amarnath Yatra: मानसून की बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा बुरी तरह प्रभावित हुए। भूस्खलन की वजह से मार्ग अवरुद्ध होने और खतरे की वजह से यात्रा तीन दिन तक रोकी गई। वहीं अब स्थिति सामान्य होने क बाद एक बाद एक बार फिर ये अमरनाथ यात्रा को अनुमति दे दी गई है।
करीब 72 घंटे बाद बाबा बर्फानी के भक्त अपनी मंजिल के लिए एक बार फिर से कदम बढ़ा रहे हैं। मार्ग में यात्रियों की सुविधा के लिए अमरनाथ श्राइन बोर्ड समेत अन्य संगठनों के सहयोग के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में कई जगह कैंप स्थापित किए गए हैं। जो बाबा के भक्तों को सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं।

आमतौर पर बाबा बर्फानी के दर्शन के श्रद्धालु रात में 3.45 से 4.30 बजे के बीच जम्मू से रवाना हो जाते हैं। लेकिन यात्रा स्थगित होने की वजह से श्रद्धालु जम्मू समेत रास्त में कई जगहों पर फंसे हुए थे। अब काजीगुंड में फंसे श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति दी गई है। जबकि रामबन जिले के चंद्रकोट आधार शिविर में लगभग छह हजार तथा कठुआ और सांबा के शिविरों में लगभग दो हजार तीर्थयात्री फंसे हुए थे।
यात्रा की अनुमति मिलने के बाद ये सभी यात्री अमरनाथ की पवित्र गुफा का दर्शन कर पाएंगे। ये यात्रा 31 अगस्त तक चलेगी। श्रद्धालुओं को आंकड़े की बात करें तो पिछले महीने के अंत यानी 30 जून तक कुल 43833 यात्री गुफा के दर्शन के लिए रवाना हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications