उमर अबदुल्ला के शपथ ग्रहण के बाद संजय सिंह ने केंद्र से जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग की

Omar Abdullah Oath: नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अबदुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री बन गए हैं। उमर अबदुल्ला ने केंद्र शासित राज्य बनने के बाद जम्मू-कश्मीर के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। बुधवार को उमर के शपथ ग्रहण समारोह में देश के दिग्गज नेता श्रीनगर में जुटे।

शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, JKNC चीफ फारूक अब्दुल्ला, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, आप सांसद संजय सिंह और PDP की अध्यक्ष महबूबा मुफ़्ती मौजूद रहे।

Omar Abdullah

सांसद संजय सिंह ने उमर अबदु्ल्ला के शपथ लेने के उपरांत एक्स पर पोस्ट किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा- लंबे संघर्ष के बाद लोकतंत्र की बहाली। प्रधानमंत्री जी अपना वादा पूरा करें जम्मू कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दें। जम्मू कश्मीर के नये मुख्यमंत्री श्री उमर अबदुल्ला को हार्दिक शुभकामनाएं।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर की नवगठित सरकार को आम आदमी पार्टी ने अपना समर्थन दिया है। आप ने J&K विधानसभा चुनाव में अपना खाता खोलते हुए डोडा सीट पर जीत दर्ज की। आप उम्मीदवार मेहराज मलिक ने बीजेपी प्रत्याशी गजय सिंह राणा को 4500 वोटों से शिकस्त दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+