घाटी में आतंकी वारदात रोकने के लिए अतिरिक्त जवानों की तैनाती, श्रीनगर की सड़कों पर बन रहे बंकर
जम्मू, 22 अक्टूबर: कश्मीर घाटी में आमने-सामने की लड़ाई में हार के बाद से आतंकी संगठन बौखलाए हुए हैं, जिस वजह से अब वो आम जनता को निशाना बना रहे, ताकि घाटी का माहौल खराब किया जा सके। सूत्रों के मुताबिक सरकार और सुरक्षाबलों ने इस तरह की वारदातों से भी निपटने की तैयारी कर ली है। जिसके तहत केंद्र शासित प्रदेश में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई। अभी सबसे ज्यादा तैनाती श्रीनगर में बताई जा रही है। इसके अलावा वहां पर अतिरिक्त बंकर बनाए गए हैं, जिससे आतंकी वारदातों को रोका जा सके। वहीं दूसरी ओर शनिवार को गृहमंत्री अमित शाह भी कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं।

दरअसल पिछले दो हफ्तों से कश्मीर में आतंकी वारदातें बढ़ गई हैं। जिसके तहत आम नागरिकों को निशाना बनाया जा रहा। इस वजह से करीब 8 सालों बाद फिर से सड़कों पर सुरक्षा बंकर दिखाई दे रहे हैं। जिसमें अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जा रहा। एक रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय सशस्त्र अर्धसैनिक बलों (सीएपीएफ) द्वारा संचालित सुरक्षा बंकर श्रीनगर के कई इलाकों में स्थापित किए जा रहे हैं। इन बंकरों को 2011 और 2014 के बीच कश्मीर में समग्र सुधार के तहत हटा लिया गया था।
Recommended Video
सूत्रों ने बताया कि आतंकी वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से एक इलाके से दूसरे इलाके में मूव कर जा रहे, ऐसे में जब भी नागरिकों की हत्या के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया, तो सुरक्षाबलों के हाथ कुछ नहीं लगा। इसी वजह से बंकरों को बनाया जा रहा है।
2010 में हुआ था बड़ा बदलाव
साल 2010 में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल कश्मीर के दौरे पर गया था। उस दौरान उन्होंने बंकरों और सुरक्षा पिकेट को हटाने की सिफारिश की। जिसके बाद सिर्फ श्रीनगर में ही 50 से ज्यादा बंकर और सुरक्षा पिकेट को हटाया गया था। अब आतंकियों को रोकने के लिए उन्हें फिर से बनाया जा रहा है। हालांकि पुलिस अधिकारी इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications