श्रीनगर के ईदगाह इलाके में TRF के 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, किसी हमले को अंजाम देने की रच रहे थे साजिश

श्रीनगर, फरवरी 19। जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन TRF के 2 आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ये गिरफ्तारी ईदगाह इलाके में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राज्य पुलिस और CRPF की संयुक्त टीम ने एक विशेष इनपुट के आधार पर ईदगाह इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी सहयोगियों को अरेस्ट कर दिया। इनमें से एक की पहचान कुलगाम जिले के रहने वाले जुनैद मुश्ताक के रूप में हुई है।

Terrorist Arrest

सुरक्षाबलों ने पिस्टल की बरामद

बताया जा रहा है कि जुनैद मुश्ताक आतंकी संगठन TRF का ओवर ग्राउंड वर्कर था और किसी आतंकी हमले की तैयारी में लगा था। जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को दोनों आतंकी सहयोगियों के पास से 1 पिस्टल और भारी मात्रा में असलहा बारूद बरामद हुआ है। जुनैद श्रीनगर में ही किसी हमले को अंजाम देने वाला था, लेकिन उस हमले को अंजाम देने से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार को श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला कर दिया था। इस हमले में हालांकि कोई घायल तो नहीं हुआ था, लेकिन मार्केट की कई दुकानों में नुकसान जरूर हुआ था। इस हमले के बाद राज्य पुलिस और CRPF ने इलाके को घेर लिया था और इसमें शामिल आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+