टेरर फंडिग से जम्मू-कश्मीर के छात्रों को पाकिस्तान में एमबीबीएस सीटें दिलाने में चार गिरफ्तार

छात्रों को पाकिस्तान भेजने के मामले में चार गिरफ्तार

श्रीनगर, 18 अगस्त: जम्मू-कश्मीर के छात्रों को हुर्रियत और टेरर फंडिंग के जरिए पाकिस्तान में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा कि ये मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फंडिंग का बड़ा मामला है। जिसमें मोहम्मद अकबर भट उर्फ ​​जफर भट, फातिमा शाह, मोहम्मद अब्दुल्ला शाह और शबजार अहमद शेख को गिरफ्तार किया गया है।

 जम्मू-कश्मीर

दिलबाग सिंह ने बताया कि मोहम्मद अब्दुल्ला शाह का भाई 90 के दशक में पाकिस्तान गया था और वहां से और हुर्रियत के लिए काम कर रहा था। अभी तक की जांच में पाया गया है कि 80 के करीब एमबीबीएस के केस हुर्रियत के चैनल से पाकिस्तान गए। ये भी मालूम हुआ है कि एक सीट के लिए 10-12 लाख रुपये की रकम देनी पड़ती थी। हर साल 40 के करीब केस भी देखें तो बहुत बड़ी रकम जमा होती थी। ये लगभग 4 करोड़ रुपये बनती है।

जम्मू कश्मीर के डीजीपी ने बताया है कि इस मामले की जांच सीआईडी की विंग कर रही है। जो लोग हुर्रियत के चैनल स एमबीबीएस की सीट खरीदकर पाकिस्तान पढ़ने गए और पैसा आगे हुर्रियत के चैनल से आतंकवाद को फंड करने के लिए इस्तेमाल हुआ, इसको लेकर ये जांच की जा रही है और इसी में ये गिरफ्तारियां हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+