शोपियां एनकाउंटर में तीन आतंकी ढेर, पुंछ सेक्टर में मुठभेड़ जारी

श्रीनगर, 12 अक्टूबर। जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले के तुलरान स्थिति इमामसाहब इलाके में आतंकियों के खिलाफ एनकाउंटर में सुरक्षाकर्मीयों ने 3 आतंकवादियों को ढेर कर दिया है। जिन तीन आतंकियों को सुरक्षाकर्मियों ने ढेर किया है उसमे एक आतंकी की पहचान हो गई है। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार मारे गए आतंकी लश्कर ए तैयबा संगठन के हैं। मारे गए तीन आतंकियों में से एक आतंकी की पहचान मुख्तार शाह के रूप में हुई है। कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने बताया कि मुख्तार ने बिहार में स्ट्रीट हॉकर वीरेंद्र पासवान की हत्या की थी और इसके बाद वह शोपियां में आ गया था। एनकाउंटर के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इन आतंकियों के पास से आपत्तिजनक वस्तुएं प्राप्त हुई हैं, साथ ही इनके पास हथियार और गोला-बारूद भी मिले हैं।

Recommended Video

    Jammu-Kashmir: सेना ने 5 Soldiers की शहादत का लिया बदला, 24 घंटे में 5 आतंकी ढेर | वनइंडिया हिंदी
    army

    वहीं जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर के देहरा की गली में भी सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। यहां सोमवार को एक जेसीओ और चार जवानों की काउंटर टेरर ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। आतंकियों ने चमरेर जंगल में सैनिकों पर गोली की जिसमे चार जवान व एक जेसीओ बुरी तरह से घायल हो गए, जहां से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन पांचों की जान नहीं बच सकी। इस एनकाउंटर में पांच जवान सुबेदार जसविंदर सिंह, मनदीप सिंह, गज्जन सिंह, सरराज सिंह और वैशाख शहीद हुए हैं। सेना के अधिकारियों ने बताया कि आतंकी सीमा पार करके चमरेर के जंगल तक पहुंचे, जिसके बाद इलाके को पूरी तरह से घेर लिया गया।

    जिस तरह से पिछले हफ्ते में आतंकियों ने आम नागरिकों पर हमला किया था उसके बाद से लगातार घाटी में तनाव का माहौल है। सात नागरिकों को आतंकियों ने मौत के घाट उतार दिया था। आतंकियों की इस कायराना हरकत के बाद जम्मू कश्मीर प्रशासन काफी सतर्क हो गया और आतंकियों के खिलाफ एक के बाद एक ऑपरेशन शुरू कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+