जम्मू कश्मीर: LOC से सटे नौशेरा सेक्टर में लैंडमाइन्स में ब्लास्ट, अधिकारी समेत 2 शहीद
श्रीनगर, 30 अक्टूबर: जम्मू-कश्मीर के नौशेरा-सुंदरबनी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास एक खदान में हुए विस्फोट में दो जवानों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि नियंत्रण रेखा के पास एक बारूदी सुरंग पर सेना के गश्ती दल के जवान का पैर रख गया। जिससे उसमें ब्लास्ट हो गया। इस ब्लास्ट में एक अधिकारी और एक सैनिक शहीद हो गए। तीन सैनिक घायल बताए जा रहे हैं।

शनिवार दोपहर को नौशहरा के कलाल सेक्टर में एलओसी के समीप लैंड माइन में विस्फोट हो गया। सेना का गश्ती दल उस समय सर्च ऑपरेशन पर था। इस हादसे में इसमें सेना के 5 जवान घायल हो गए हैं। इन दोनों घायल जवानों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें ऊधमपुर स्थित सेना के कमान अस्पताल में इलाज के लिए रेफर किया गया लेकिन बीच रास्ते में ही दोनों जवानों की हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।
सूत्रों के मुताबिक विस्फोट किस चीज से हुआ इसकी भी जांच की जा रही है। नौशेरा सेक्टर के कलाल इलाके में जिस जगह यह हादसा हुआ है सूत्रों के मुताबिक वहां पर सर्च अभियान चलाया जा रहा था। इसमें बड़ी संख्या में जवान लगे हुए थे। पुंछ के जंगलों में आतंकियों की तलाशी 20वें दिन भी जारी है। सेना ने अभी तक रहस्यमयी परिस्थितियों में हुए इस विस्फोट के शिकार हुए जवानों की पहचान सार्वजनिक नहीं की है।
नौशेरा सेक्टर राजौरी जिले के अंतर्गत आता है जो जम्मू में पीरपंजाल क्षेत्र का हिस्सा है जहां पिछले तीन सप्ताह से सेना का अभियान चल रहा है। आतंकियों की तलाश में तीन हजार से अधिक सैन्य जवान और पुलिस का स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप लगा हुआ है। 11 और 14 अक्तूबर को घात लगाकर आतंकी दो हमले कर चुके हैं जिसमें दो जेसीओ समेत 9 जवान शहीद हो चुके हैं। कई बार आतंकियों से मुठभेड़ हो चुकी है। यह पिछले 18 वर्षों में इस क्षेत्र में सबसे लंबा चलने वाला आतंकवाद विरोधी अभियान है।












Click it and Unblock the Notifications