जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के एक गांव में शादी समारोह में खाना खाने से 2 बच्चों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के घोरडी ब्लॉक के सत्याल्टा गांव में एक शादी समारोह में खाना खाने से दो बच्चों की मौत हो गई और लगभग 12 अन्य बीमार हो गए। जिन्हें आनन-फानन में अस्पाल में भर्ती करवाया गया है।
प्रभावित व्यक्तियों ने बताया भोजन खाने के कुछ समय बाद ही उन्हें उल्टी और दस्त जैसे लक्षण दिखाई दिए। अधिकारियों के अनुसार ये मौतें फूड प्वाइजनिंग की वजह से हुई हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त उधमपुर जोगिंदर सिंह जसरोटिया ने बताया "हमें मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी ने 31 जुलाई को एक शादी समारोह में खाना खाया था। जिसके बाद उल्टी और दस्त की शिकायत की और बीमारी की हालत में 14 लोग र्भी किए गए , जिसमें 2 बच्चों को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया। उन्होंने बताया दो की हालत गंभीर है जिन्हें दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर कर दिया गया है।
जोगिंदर सिंह ने कहा प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि घटना का कारण फूड पॉइजनिंग है। मामले की गहनता से जांच के लिए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। डीसी उधमपुर के निर्देश पर एक टीम गठित की गई है और टीम को एक दिन के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दुखद घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। डीसी उधमपुर के निर्देशानुसार अधिकारियों ने एक टीम गठित की है। उम्मीद है कि यह टीम एक दिन के भीतर अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।












Click it and Unblock the Notifications