जालौन: 5 साल की मासूम के साथ दो नाबालिगों ने किया गैंगरेप, गंभीर हालत में झांसी रेफर

जालौन। खबर उत्तर प्रदेश के जालौन जिले से है, यहां एक पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही दो नाबालिग आरोपियों ने मासूम के साथ घटना को अंजाम दिया है। वहीं, मामले की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे हालत नाजुक होने पर उरई रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस की एक टीम गांव में तैनात की गई है।

 Two minor boys allegedly physical attack a minor girl

प्राप्त समाचार के मुताबिक, घटना आटा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बुधवार शाम को दलित परिवार की एक पांच साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही तभी पास में ही रहने वाले दो नाबालिग लड़के उसे बहला-फुसलाकर चंद कदम दूर एक मकान में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ बारी-बारी गैंगरेप किया। मासूम की हालत बिगड़ने पर दोनों उसे छोड़कर मौके से भाग निकले। किसी तरह खून में लथपथ मासूम जब अपने घर पहुंची तो उसकी हालत देखकर मां और बाकी परिजनों के होश उड़ गए।

पीड़िता के परिजनों ने घटना की सूचना आटा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को परिजनों के साथ कालपी अस्पताल ले गई, जहां हालत गंभीर होने पर उसे उरई महिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना को लेकर मासूम के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी है जिस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है पकड़े गए आरोपियों में दो लड़के नाबालिग है।

एसएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ गांव के ही दो नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बच्ची को गंभीर अवस्था मे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+