बेटी की आंखों के सामने बाप ने दामाद को कुल्हाड़ी से काट दिया, डेढ़ साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ की थी शादी

जालौन। उत्तर प्रदेश के जालौन में ऑनर किलिंग का दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रेम विवाह के बाद बाप, भाई और मामा महिला सिपाही से मिलने पहली बार उसके घर पहुंचे थे। चार माह के बच्चे को ​गोद में लिए महिला सिपाही अपने घरवालों के लिए खुशी-खुशी खाना बना रही थी, तभी मामा ने महिला को पीछे से दबोच लिया। उधर, बाप और भाई ने महिला सिपाही के पति को पकड़ कर उसपर कुल्हाड़ी और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। महिला सिपाही चीखती-चिल्लाती अपने पति की जान की भीख मांगती रही और उसके घरवालों ने उसी की आंखों के सामने उसके पति को मौत के घाट उतार दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला सिपाही के पिता, भाई और मामा को गिरफ्तार कर लिया है।

man impaled by wife father and brother for love marriage in jalaun

महिला सिपाही ने किया था प्रेम विवाह

मामला जालौन के उरई का है। जानकारी के मुताबिक, महिला सिपाही रिंकी राजपूत ने घरवालों की मर्जी के खिलाफ अपने प्रेमी मनीष से शादी की थी। इसके बाद घरवालों से अलग होकर उरई कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी मुहल्ले में किराए के मकान में रहने लगी थी। रिंकी के घरवालों से उससे नाता तोड़ दिया था। चार माह पहले रिंकी ने एक बच्चे को जन्म दिया था। वह फिलहाल मेटरनिटी लीव पर चल रही थी। शादी के करीब डेढ़ साल बाद बीते 22 अगस्त को रिंकी का भाई अचानक उससे मिलने उसके घर पहुंचा। भाई को देख कर रिंकी बहुत खुश थी। रिंकी ने लौटते समय अपने भाई को कपड़े खरीदने के लिए चार हजार रुपए भी दिए। इसके बाद भाई फिर आने की बात कहकर लौट गया।

रिंकी की आखों के सामने उसके पति की बेरहमी से की हत्या

रिंकी बहुत खुश थी कि उसका भाई उससे मिलने आया। गुरुवार को रिंकी उस वक्त खुशी से झूम उठी जब भाई के साथ पिता प्रेम सिंह और मामा देशराज भी उसके घर पहुंचे। तीनों के नापाक इरादों से अनजान रिंकी खुशी-खुशी खाना बनाने की तैयारी में लग गई। वह खाना बना ही रही थी कि तभी रिंकी को पीछे से उसके मामा ने दबोच लिया और पति मनीष को बाप और भाई ने पकड़ लिया। रिंकी के भाई और बाप ने उसके पति मनीष पर चाकू और ​कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए। रिंकी पति की जान की भीख मांगती रही लेकिन घरवालों को तरस नहीं आया। उन्होंने रिंकी की आंखों के सामने ही उसके पति को मार-मारकर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार

पति को खून से लथपथ बेदम देख रिंकी बदहवास हो गई। वहीं, हत्याकांड को अंजाम देकर रिंकी के घरवाले कमरे में ही बैठे रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रिंकी के भाई, बाप और मामा को गिरफ्तार कर लिया। उरई कोतवाली पुलिस ने रिंकी राजपूत की तहरीर पर इन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+