Jalaun News: स्कूली बच्चों से भरी क्रूजर पलटी, दो दर्जन छात्र घायल, 3 की हालत गंभीर, चालक पर होगी कार्रवाई
UP Jalaun News: उत्तर प्रदेश के जालौन में जनपद में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। जालौन जनपद में इस स्कूली बच्चों को लेकर स्कूल में जा रही एक क्रूजर वैन सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में दो दर्जन बच्चे घायल हो गए।
घायल बच्चों में तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने क्रूजर में फंसे बच्चों को बाहर निकाल। उसके बाद लोगों द्वारा इस घटना की जानकारी फोन करके पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Recommended Video
उसके बाद सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में दो दर्जन स्कूली बच्चे मामूली रूप से घायल थे और उनका प्राथमिक उपचार कदौरा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किए जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। गंभीर रूप से घायल बच्चों को उरई रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि कदौरा में संचालित एक निजी स्कूलों की क्रूजर वैन को लेकर चालक शुक्रवार सुबह में बच्चों को लेने के लिए गया था। क्रूजर से बड़ागांव क्षेत्र के करीब दो दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों को लेकर चालक कदौरा में स्थित स्कूल आ रहा था।
पुलिया के पास पलट गई क्रूजर वैन
क्रूजर लेकर चालक बड़ा गांव से कदौरा के लिए निकला था। चालक क्रूजर को लेकर बड़ागांव से आगे पुलिया के पास पहुंचा था इसी दौरान क्रूजर अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे एक गड्ढे में जाकर पलट गई। क्रूजर पलटने के बाद वहां हड़कंप मच गया।
क्रूजर में फंसने के बाद स्कूली बच्चे रोने चिल्लाने लगे। राहगीर बच्चों को निकले जबकि घटना के बाद चालक वाहन से फरार हो गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बच्चों को अस्पताल पहुंचाई। हादसे में 12 बच्चे घायल है जबकि तीन गंभीर हैं।
गंभीर रूप से घायल 7 बच्चों को उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए रेफर किया गया है। कहा जा रहा है कि क्रूजर की फिटनेस सही नहीं है। इसके अलावा घटना के बाद बच्चों को बचाने की बजाय चालक फरार हो गया था, जिसके चलते उसके खिलाफ मुकदमा लिखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications