छोटे भाई की हत्या कर भाग रहा था बड़ा भाई, घेराबंदी हुई तो पुलिस पर भी झोंक दिया फायर, फिर हुआ ये हाल
उत्तर प्रदेश के जालौन से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमे पैसों के विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुए छोटे भाई ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी भाई को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी है।
पैसों के विवाद में भाई ने भाई को मारी गोली
बता दें कि पूरा मामला जालौन के सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम रनिया का है। जहां पैसे व प्रोपर्टी के विवाद को लेकर बड़े भाई ने छोटे भाई को तमंचे से पेट मे गोली मार दी और बाइक से फरार हो गया। वही गोली लगने से युवक जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद अनान फानन में परिजन युवक को लेकर राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई पहुँचे। यहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।

पिता के सामने छोटे भाई पर झोंक दिया फायर
वहीं मृतक युवक गौरव के पिता सत्यनारायण ने बताया कि उनका बड़ा बेटा श्याम उरई में मकान बनवा रहा है। उसी को लेकर वो आज घर आया और मुझसे पैसे मांगने लगा। तभी छोटा बेटा गौरव वहां आ गया और पैसो की बात को लेकर दोनों में झगड़ा होने लगा। मैंने दोनो को शांत कराया और पैसे लेने अंदर चला गया। तभी दोनो भाइयों में फिर से झगड़ा होने लगा। लेकिन मै जब तक बाहर आया तब तक बड़े बेटे श्याम ने तमंचा निकालकर छोटे बेटे गौरव को गोली मार दी और मौके से बाइक लेकर फरार हो गया।

पुलिस के साथ मुठभेड़, आरोपी भाई के पैर में लगी गोली
वही घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची ओर म्रतक के पिता की तहरीर पर आरोपी श्याम के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी। इसी बीच बाइक से आ रहे आरोपी गौरव को पुलिस टीम ने रोका तो आरोपी ने पुलिस टीम पर भी फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमे आरोपी के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही आरोपी गिर पड़ा और पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications