VIDEO : शराब पीने को लेकर सिपाही और होमगार्ड के बीच सड़क पर हुई मारपीट, गिरा-गिराकर पीटा

जालौन, 05 सितंबर: यूपी के जालौन में एक सिपाही और होमगार्ड के बीच मारपीट हो गई। दोनों ने एक-दूसरे को गिरा-गिराकर पीटा। बीच सड़क हुई इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। सिपाही और होमगार्ड की लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही इस मामले में विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

constable fight with home guard in jalaun video viral

शराब पीने को लेकर हुआ झगड़ा

मामला रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर का बताया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 28 अगस्त को पीआरबी 112 की गाड़ी 1606 में सिपाही धर्मवीर सिंह और होमगार्ड सुनील कुमार एक साथ तैनात थे। इसी बीच दोनों के बीच शराब पीने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। बीच सड़क पर दोनों आपस में लड़ने लगे। इस दौरान पीआरबी में तैनात एक अन्य जवान ने दोनों को अलग करने की कोशिश करता रहा, लेकिन सिपाही धर्मवीर ने उसे धक्का दे दिया और होमगार्ड सुनील पर लात घूंसे चलाता रहा।

एसपी ने सिपाही को किया सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश

सिपाही और होमगार्ड के बीच मारपीट होते देख वहां लोगों की भीड़ लग गई। राहगीरों ने मोबाइल से इसका वीडियो बना लिया। यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। तत्काल एसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए मारपीट करने वाले सिपाही धर्मवीर सिंह को सस्पेंड कर दिया। साथ ही उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। एसपी रवि कुमार ने बताया कि दोनों के बीच किस बात को लेकर विवाद हुआ इसकी विभागीय जांच कराई जा रही है। विभागीय रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+