Video: Seema Haider के बाद Jalaun की Anju ने पार की सरहद, पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने पहुंची लाहौर
इन दिनों सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन के प्यार की कहानी खूब सुर्खियां बटोर रही है। वहीं, इसी से मिलता जुलता मामला यूपी के जालौन से सामने आया है। यहां की रहने वाली अंजू अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए देश की सीमा को लांघकर पाकिस्तान जा पहुंची। रविवार को पाकिस्तान की जांच एजेंसियों की अनुमति के बाद उसे एंट्री दी गई। वहीं, सीमा हैदर के बाद अब अंजू का मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
प्रेमी से मिलने पाकिस्तान पहुंची हिंदुस्तानी लड़की
दरअसल, 34 वर्षीय अंजू का जन्म जालौन के केलौर गांव में हुआ था। अंजू की दोस्ती 2020 में पाकिस्तान के रहने वाले नसरुल्लाह से फेसबुक के जरिए हुई थी। इस दौरान लंबी बातों का सिलसिला चलता रहा और फिर अपने फेसबुक फ्रेंड मिलने की खातिर अंजू पाकिस्तान विजिटिंग वीजा पर चली गई। हाल ही में उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए बताया कि यहां पर वह एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई है और घूमने के बाद वह वापस लौटेगी।

फिर से पकिस्तान लौटेगी अंजू, तब करेगी प्रेमी से शादी
पति अरविंद का कहना है कि अंजू गुरुवार को जयपुर जाने की बात कहकर घर से गई। इसके बाद में पता चला कि वह पाकिस्तान में है। अंजू ने अपनी बहन को फोन पर बताया कि वह लाहौर में है। पति अरविंद का कहना है कि वह अंजू से बात कर उसे लौटने के लिए कहेगा। उसे उम्मीद है कि वो लौट आएगी। हालांकि अंजू के फेसबुक फ्रेंड नसरुल्लाह जो कि एक मेडिकल रिप्रेंटेटिव है, उसका कहना है कि वह अंजू से शादी करेगा। अंजू भारत जाने के बाद फिर से पकिस्तान लौटेगी और तब वो दोनों शादी करेंगे।
Recommended Video

वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान गई अंजू
अंजू द्वारा जारी की गई वीडियो में ये भी कहा गया है कि वो अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने के लिए वैलिड वीजे से गई हैं। पाकिस्तान की जांच एजेंसी द्वारा छानबीन के बाद उसे अंदर जाने की इजाजत मिली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंजू ने वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान में प्रवेश किया और वहां से इस्लामाबाद गई। चूंकि वह वैध वीजा पर पहुंची थी, इसलिए पाकिस्तानी अधिकारियों को मामले की जानकारी थी। उन्होंने इसकी पूरी छानबीन भी की।
"मेरे रिश्तेदारों और मेरे बच्चों को परेशान न किया जाए"
जानकारी अनुसार अंजू अभी खैबर प्रांत के मालाकंड जिले में है और सुरक्षा टीम ने उससे पूछताछ की है। वीजा के अनुसार उसे पाकिस्तान में 30 दिन रहने की अनुमति दी है। पाकिस्तान पहुंची अंजू ने मीडिया से गुजारिश करते हुए सोशल मीडिया पर एक अपील जारी की है और कहा है "मैं लीगल तरीके से यहां पर आई हूं और मैं यहां पर बिल्कुल सेफ हूं। दो-चार दिन में मैं भारत लौट आऊंगी। मैं प्लानिंग के साथ आई हूं और वैसे ही वापस आ जाऊंगी। मेरे रिश्तेदारों और मेरे बच्चों को परेशान न किया जाए।"

हिन्दू धर्म छोड़कर अपनाया था ईसाई धर्म
बता दें कि अंजू की शादी बलिया के रहने वाले अरविंद से हुई थी। अंजू ने हिंदू होने के बावजूद ईसाई धर्म को अपनाकर शादी की थी। फ़िलहाल अंजू माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैलोर गांव निवासी अंजू (34) राजस्थान के भिवाड़ी में अपने पति अरविंद के साथ रह रही थी। उसके दो बच्चे हैं, जिसमें एक पंद्रह वर्ष की एक बेटी व छह वर्ष का एक बेटा है। दोनों भिवाड़ी स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। वहीं, अंजू का कहना है कि मेरे और पति के बीच संबंध अच्छे नहीं है। वह उसे परेशान करता है और वह उससे अलग रहना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications