पंजाब की युवती को दोस्त अपार्टमेंट के बेसमेंट में ले गया और गोली मारकर की हत्या, फिर किया यह काम
जालंधर। कनाडा में एक अपार्टमेंट के बेसमेंट में पंजाब की युवती व युवक के शव पड़े मिले हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवक ने युवती की हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली थी। उसने यह कदम क्यों उठाया। मामले के चार दिन बाद शुक्रवार तक भी यह पता नहीं चल पाया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पंजाब के जालंधर जिले के नूरमहल के गांव भंडाला की 27 वर्षीय शरनजीत कौर तीन साल पहले कनाडा के ब्रॉम्पटन शहर में सेटल हुई थी। यहां उसकी जान पहचान पंजाब के अमृतसर के गांव खिलचियां के 35 वर्षीय नवदीप सिंह से हुई। दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी। सोमवार को नवदीप सिंह के अपार्टमेंट क बेसमेंट में दोनों के शव मिले हैं।
कनाडियन मीडिया के मुताबिक, शुरुआती रिपोर्ट में साफ हुआ है कि शरनजीत और नवदीप गहरे दोस्त थे। दोनों के विवाद को लेकर पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस इस घटना का सही कारण पता लगाने के लिए जांच में जुटी है कि आखिर ऐसा क्या हो गया, जो नौबत मरने-मारने तक आ गई। दूसरी ओर, यहां नूरमहल में घड़ियाें की दुकान चलाने वाले शरणजीत के पिता ने कहा कि कनाडा पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच करें। उन्होंने इच्छा जताई कि वे बेटी का अंतिम संस्कार गांव में करना चाहते हैं।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications