Jalandhar Bypoll results: आप की जीत से गदगद सीएम भगवंत मान, कहा- हम सर्वे में नहीं,सरकार में आते हैं
Bhagwant Mann Aap: जालंधर में आप की जीत को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जालंधर की जनता ने पंजाब सरकार के कामों पर मुहर लगाई है, हम केवल काम की राजनीति करते है।

Jalandhar Bypoll results 2023: जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। इस जीत के बाद आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान बेहद उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अरविन्द केजरीवाल को बधाई देकर एक दूसरे को लगे लगाया है।
जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप की जीत को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जालंधर की जनता ने पंजाब सरकार के कामों पर मुहर लगाई है, हम केवल काम की राजनीति करते है। उन्होंने कहा कि कि हम धर्म और जात-पात की राजनीति नहीं करते, आप बिजली, स्कूल, इंफ़्रास्ट्रक्चर के नाम पर वोट मांग रहे थी, जिस पर हमें जीत भी मिली है।
भगवंत मान ने कहा कि आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जो क़ाफ़िला शुरू किया था,वह रामलीला मैदान से अब बहुत बड़ा हो गया है। लोकसभा में भी अब आम आदमी पार्टी मौजूदगी होगी। केजरीवाल जी ने पंजाब में बहुत वक़्त दिया,यह ही उसका नतीजा है, जिन्होंने हमे गालियां दी, अनाप-शनाप बोला, अब उनको भी पता चल गयाहै कि इन सबसे अब कुछ नहीं होगा।
भगवंत मान ने कहा कि जालंधर के साढ़े 8 लाख लोगों ने आम आदमी के वर्ककल्चर, ईमानदारी को देखकर वोट किया है और हम उनकी उमीदों पर पूरा कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सर्वे में नहीं आती है,सीधे सरकार में आ जाते हैं।
ज्ञात ही कि पंजाब के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें जीतकर इतिहास रचा था, जिसमे जीत का सेहरा भगवंत मान के सिर पर सजा था, लेकिन एक बड़ी विजय के महा 3 महीने बाद संगरूर संसदीय सीट पर आम आदमी पार्टी को को हार का मुंह देखना पड़ा था,लिहाजा जालंधर लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल कर खुद को साबित करना बहुत आवश्यक था।
यह भी पढ़ें CM भूपेश बघेल का तंज, छत्तीसगढ़ बन गया है ED-IT-CBI का Holiday Destination












Click it and Unblock the Notifications