Harbhajan Singh ने सांसद बनते ही लिया नेक फैसला, किसानों की बेटियों के लिए खर्च करेंगे सैलरी
जालंधर। आम आदमी पार्टी (आप) का राज्यसभा सांसद बनते ही क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक बड़ा ऐलान कर दिया। हरभजन ने कहा कि, वे अपनी तनख्वाह किसानों की बेटियों की पढ़ाई और सामाजिक कामों में खर्च करेंगे। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। ट्वीट में उन्होंने लिखा, "अपने देश को बेहतर बनाने में मैं भी योगदान देना चाहता हूं। मैं वो सब कुछ करूंगा, जो मैं कर सकता हूं।'

बकौल हरभजन, "मैं किसानों की बेटियों की पढ़ाई और सामाजिक कामों के लिए अपनी राज्यसभा की सैलेरी देना चाहता हूं।
बता दें कि, हरभजन सिंह ने पिछले साल 24 दिसंबर को ही क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उसके बाद से उम्मीद जताई जा रही थी कि वे राजनीति में आएंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। कहा जाता है कि, वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी हैं। इसलिए आप ने उन्हें अपने कोटे से राज्यसभा भेज दिया।

हरभजन सिंह 41 साल के हैं, और उन्होंने 'बतौर राज्यसभा सदस्य, शनिवार (16 अप्रैल) को ट्वीट करते हुए ऐलान किया कि, वे किसानों के हित में अपनी तनख्वाह का इस्तेमाल करेंगे। सियासत के जानकार कर रहे हैं कि, ये उन्होंने किसानों के लिए एक नई पहल शुरू की है। वह पंजाब के जालंधर के रहने वाले हैं और जालंधर में ही वह जन्मे।
हरभजन का क्रिकेट का शानदार करियर रहा। उन्होंने 103 टेस्ट में 417 विकेट और 236 वनडे इंटरनेशनल मैचों में 269 विकेट लिए। उनके नाम 28 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 25 विकेट भी दर्ज हैं। आईपीएल में भी उन्होंने 163 मैच खेले, जिसमें 150 विकेट लिए। आईपीएल में वह चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications