मप्र से घर वापस लौट रहे 4 दोस्तों के साथ हुआ भयानक हादसा, चारों की मिली लाशें

Jalandhar news, जालंधर। पंजाब के फाजिल्का इलाके में दो दिन पहले नहर में डूब कर लापता हुई कार गोताखोरों की मदद से निकाल ली गई। इस हादसे में मारे गये चार युवकों के शव भी बरामद हो गए हैं। यह लोग मध्य प्रदेश से वापिस अपने घर आ रहे थे।

four people died after car drowned in the river

दरअसल, 12 अप्रैल को चार युवक अपनी कार में मध्य प्रदेश से वापिस आ रहे थे। रात करीब नौ बजे इनकी कार अनियंत्रित होकर फाजिल्का मलोट रोड पर गांव इस्लाम वाला के पास नहर में चली गई। लेकिन, रात होने और हादसे के बारे में पता नहीं चल पाया। शनिवार को इलाके में नहर में कार के डूबने की खबर फैली तो दूसरी ओर युवक अपने घर नहीं पहुंचे, तो परिजन पुलिस के पास पहुंच गये। शनिवार को अरनीवाला पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। इसके बाद गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू की गई। लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली।

जालंधर लोकसभा सीट के बारे में विस्तृत से जानिए

रविवार को एक बार फिर खोज कार्य शुरू किया गया तो गोताखोरों को कार के बारे में पता चला। उसके बाद क्रेन की मदद से कार को बाहर निकाला गया। चारों शवों को गोताखोर टीम ने नहर से बाहर निकाल लिया। मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह, जस्सा, गुरलाल व प्रताप के रूप में हुई है। जिन युवकों की मौत हुई उनमें से एक युवक की शादी कुछ दिनों बाद थी। एसएचओ जंतिदर सिंह ने बताया के 12 अप्रैल शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक कार के नहर में गिरने की जानकारी मृतक गुरप्रीत के पिता ने दी थी, लेकिन इस बात की पुष्टि नहीं थी कि कार गिरी कहां है। जिससे तालाश करने में देरी हुई। क्रेन के माध्यम से कार को निकाल लिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+