पंजाब: जालंधर के स्लम एरिया में आग लगी, दमकल की गाड़ियां काबू पाने में जुटीं
जालंधर। पंजाब प्रांत के जालंधर में भगत सिंह कॉलोनी के स्लम एरिया में आज आग लग गई। पता चलने पर दमकल विभाग की गाड़ियां दौड़ीं। दमकलकर्मी कई गाड़ियों के साथ वहां पहुंचे और आग बुझाने लगे। फायर स्टेशन के ऑफिसर जसवंत सिंह ने बताया कि, आग बुझाने का काम जारी है। मौके पर कई दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं। उन्होंने यह भी बताया कि, इस हादसे में कई रिहायशी आवास जल गए। हालांकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।














Click it and Unblock the Notifications