Chonp Cricket Stadium : राजस्थान में 650 करोड़ से बनेगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम
जयपुर, 2 जुलाई। दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम मोटेरा गुजरात में स्थित है और अब तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम भी भारत में ही बनने जा रहा है। यह स्टेडियम राजस्थान की राजधानी जयपुर में दिल्ली रोड पर चौंप गांव के पास बनेगा। शुक्रवार को राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी (आरसीए) को जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने स्टेडियम के लिए आवंटित जमीन का पट्टा सौंपा है।

सौ एकड़ में बनेगा दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टेडियम
बता दें कि दुनिया में मोटेरा के बाद ऑस्ट्रेलिया का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड दूसरे नंबर पर है और अब जयपुर जिले के चौंप गांव में प्रस्तावित क्रिकेट ग्राउंड तीसरे नंबर का होगा। करीब 100 एकड़ में बनने वाले इस स्टेडियम के निर्माण में कुल 650 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मीडिया से बातचीत में आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने बताया कि जेडीए आयुक्त गौरव गोयल से उन्हें दिल्ली रोड पर गांव चौंप में बनने वाले दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की जमीन का पट्टा मिल गया है।

ढाई माह में हो सकता है भूमि पूजन
वैभव गहलोत के अनुसार चौंप गांव में स्टेडियम बनाने के लिए पहले खर्च में करीब 400 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सौ करोड़ का बैंकों से कर्ज लिया जाएगा। करीब 90 करोड़ कॉरपोरेट बॉक्स से जुटाएं जाएंगे। स्टेडियम पौने तीन साल में बनकर तैयार होगा। उम्मीद है कि आगामी ढाई माह में इस स्टेडियम का शिलान्यास व भूमिपूजन होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर भी स्टेडियम के लिए 100 करोड़ रुपए की ग्रांट दी गई है।

स्टेडियम में होंगी ये सुविधाएं
वैभव गहलोत ने दुनिया के तीसरे सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की दर्शकों की क्षमता 75 हजार होगी। इस निर्माण कार्य दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में 45 हजार और दूसरे चरण में 30 हजार दर्शकों की बैठने की व्यवस्था की जाएगी। स्टेडियम में दो अभ्यास मैदान, एकेडमी, क्लब हाउस और होटल की सुविधा होगी।
Historic day for cricket in Rajasthan- went to JDA for getting the lease deed and possession letter from JDC Gaurav Goyal for the land for India’s second largest cricket stadium proposed at Jaipur. Also present were GS Sandhu, Advisor, Mahendra Sharma, Secy and others. pic.twitter.com/Lhj92xIusR
— Vaibhav Gehlot (@VaibhavGehlot80) July 2, 2021
बता दें कि गुजरात के मोटेरा यानी नरेंद्र मोदी स्टेडियम की क्षमता 1 लाख 10 हजार और आस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड की क्षमता 90 हजार है। अब राजस्थान के जयपुर के चौंप गांव में 75 हजार क्षमता का का स्टेडियम बन रहा है।












Click it and Unblock the Notifications