दहेजलोभियों की दरिंदगी: सिंदूर की जगह माथे पर लिख दिया ''मेरा बाप चोर''

जयपुर। राजस्‍थान के अलवर में दहेजलोभियों की एक घिनौनी हरकत सामने आई है। दहेज में मात्र 51 हजार रुपए नहीं दे पाने पर ससुरालवालों ने महिला पर इतना जुल्‍म ढाया जिसे जानकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। पति ने घरवालों के साथ मिलकर पत्‍नी के माथे का सिंदूर मिटाया और उसके ललाट पर लिख दिया ''मेरा बाप चोर''। इतना ही नहीं हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए ससुरालवालों ने महिला के हाथो और जांघों पर गंदी-गंदी गालियां गुदवा डाली।

Rajasthan: Woman beaten up for dowry, wrote down on her forehead Mera Baap Chor by in laws

जानकारी के मुताबिक मामला अलवर के राजगढ़ स्थित रैणी की है। सीमा (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि उसके पति और तीन जेठों ने उसे कुछ सुंघा दिया। उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह‍ में कपड़ा ठूस दिया। उसके बाद टैटू बनाने वाली मशीन से उसके शरीर पर कई जगह उसके पिता का नाम लिख गंदी-गंदी गालिया लिख दीं। सीमा ने पुलिस को बताया कि उसके एक जेठ ने तो उसे हाथ और दोनों पैरों पर घुटने से उपर चाकू से गोदा।

सीमा के पिता ने बताया कि जनवरी 2015 को उन्‍होंने बेटी की शादी अलवर निवासी जग्‍गू से की थी। शादी के 6 माह बाद से ही ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। उन्‍होंने बताया कि जब मैं अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल पहुंचा तो उसे देख कर मेरे रौंगटे खड़े हो गए। सीमा के माथे पर लिखा था ''मेरा बाप चोर''। सीमा के पिता उसे घर ले आए। पुलिस ने अब इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है और कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+