10 साल छोटे युवक के साथ होटल में रुकी थी महिला, सुबह दोनों को इस हाल में देख दंग रह गए कर्मचारी
जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर थाना इलाके स्थित बड़ी का बास के पास एक होटल में महिला और युवक का शव मिला है। फिलहाल यह तय नहीं हो पाया कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का। ना ही यह पता चल सका है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था या कुछ और। मृतक युवक की पहचान रजत निवासी बानसूर फतेहपुर के तौर पर हुई है। वहीं महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

एडिशनल डीसीपी नॉर्थ सुमित गुप्ता ने बताया कि युवक और महिला एक दिन पहले ही होटल में आकर रुके थे। युवक ने अपना आईडी कार्ड होटलकर्मी को दिया था, वहीं महिला का आई कार्ड नहीं दिया था। इसी के चलते महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक ने चुन्नी से पहले महिला का गला घोंटकर हत्या की उसके बाद खुद फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली।
वहीं मृतक के बैग से एक देशी कट्टा भी मिला है। मृतक युवक बैंक में काम करता था। महिला का बैकग्राउंड पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है। मृतक महिला युवक से उम्र में करीब 10 साल बड़ी है। प्रारंभिक तफ्तीश में मामला प्रेम प्रसंग और ब्लैकमेल से जुड़ा लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications