क्‍या राजस्‍थान CM अशोक गहलोत बनेंगे कांग्रेस अध्‍यक्ष? सोनिया गांधी की पेशकश के बाद गहलोत का बयान भी आया

जयपुर, 24 अगस्‍त। इन दिनों सियासत के गलियारों में इस बात की काफी चर्चा है कि क्‍या राजस्‍थान सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनने जा रहे हैं? सिंतबर में प्रस्‍तावित पार्टी अध्यक्ष के चुनाव के लिए कांग्रेस इस बार बड़ा बदलाव करने के मूड में है। अध्‍यक्ष पद को लेकर खुद गहलोत ने अपनी चुप्‍पी तोड़ी है।

cm ashok gehlot in Invest rajasthan

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनिया गांधी ने अशोक गहलोत को कांग्रेस अध्‍यक्ष बनाए जाने की पेशकश की है। इस बीच इन्वेस्ट राजस्थान 2022 समिट के दिल्‍ली आए सीएम अशोक गहलोत ने संवाददाताओं से बात की। उन्‍होंने कहा कि आखिरी क्षण तक राहुल गांधी को मनाने का प्रयास किया जाएगा। अगर राहुल गांधी अध्यक्ष नहीं बनते हैं तो कई लोग निराश हो जाएंगे और घर बैठक जाएंगे।

बता दें कि एक दिन पहले ही मंगलवार को अशोक गहलोत ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई है। हालांकि सीएम गहलोत ने मीडिया से कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की 28 अगस्त को बैठक हो रही है हम चाहेंगे कि राहुल गांधी अध्यक्ष बनें।

कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होगा? इस सवाल के जवाब में अशोक गहलोत ने कहा कि 'कांग्रेस में किसी ने आपको (मीडिया को) यह बताया है क्या ? जब तक आधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं हो जाता, तब तक आप या मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकते'

इधर, इन्वेस्ट राजस्थान 2022 समिट नई दिल्ली में राजस्‍थान सरकार और निवेशकों के बीच 69,789.93 करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं। अब तक करीब 11 लाख करोड़ के एमओयू एवं एलओआई हो चुके हैं। अब 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर में 'इन्वेस्ट राजस्थान 2022' कार्यक्रम होगा। राजस्थान सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर है। डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर एवं दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर का भी एक बड़ा हिस्सा राजस्थान से गुजरता है। इससे निवेशकों को बड़ा फायदा मिलेगा।

सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर यह भी जानकारी दी कि रीको द्वारा राजस्थान के प्रत्येक ब्लॉक में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किए जा रहे हैं। एनसीआर का 25 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान में होने से देशभर से बेहतर कनेक्टिविटी है। यहां कानून-व्यवस्था, बेहतरीन सड़कें तथा अनुकूल परिस्थितियों के साथ निवेश करने के लिए एक अग्रणी राज्य बन गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+