पत्नी की मौत पर 13 साल पुरानी ख्वाहिश पूरी करने के लिए पति ने लिया यह फैसला

जयपुर। भारतीय सेना के एक रिटायर्ड अधिकारी ने शुक्रवार को पत्नी की मौत के बाद उनकी देह दान कर दी, जो अब जयपुर के सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज में ​विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई में काम आएगी।

Wife Body donated to SMS Medical College in Jaipur

बता दें ​कि 90 वर्षीय शंकर सिंह नाथावत की पत्नी अर्चना कंवर शुक्रवार सुबह निधन हो गया था। इस पर नाथावत ने परिजनों को बताया उनकी पत्नी ने 13 साल पहले 2007 में अपनी देहदान का संकल्प लिया था। इसलिए उनके दाह संस्कार की तैयारियां करने की बजाय उनकी देह सवाई मानसिंह कॉलेज की टीम को सौंप दी।

देहदान का संकल्प लेने वाले शंकर सिंह नाथावत और अर्चना कंवर के जीवन का सफर राष्ट्र प्रेम से ओत-प्रोत है। 1930 में जन्मे शंकर सिंह और अर्चना कंवर 1955 में जीवन साथी बने थे। वैसे शंकर सिंह 15 वर्ष की उम्र में ही राष्ट्रीय संग्रामों में कूद पड़े थे, लेकिन 1946 में उन्होंने भारतीय सेना में लोकेटिंग रेजीमेंट में उपस्थिति दर्ज करवाकर राष्ट्र प्रेम की ज्योति मजबूती दे दी। फिर सेना में कैरियर की शुरुआत में ही भारत-पाक विभाजन के दौर से सामना हुआ, जिससे उनकी राष्ट्र भावना की अलख तेज हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+