Petrol Pump Strike Rajasthan: राजस्‍थान में 13 सितंबर से क्‍यों बंद रहेंगे 7 हजार पेट्रोल पंप?

Petrol Pump Closed Rajasthan: करों में कटौती को लेकर राजस्‍थान पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने 13 व‍ 14 सितंबर को सांकेतिक हड़ताल पर जाएंगे। मांगे नहीं मानी तो 15 से अनिश्चितकालीन हड़ताल होगी।

Petrol Pump Dealer Association Rajasthan: राजस्‍थान में 13 सितंबर से वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, क्‍योंकि दो दिन पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। राजस्‍थान सरकार ने अगर पेट्रोल पंप एसोसिएशन की मांगे नहीं मानी तो पेट्रोल पंप संचालक 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जा सकते हैं।

दरअसल, राजस्‍थान सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल पर वसूल किए जा रहे करों में कटौती की मांग पेट्रोल पंप संचालक लंबे समय से करते आ रहे हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं होने पर 13 व 14 सितंबर को राजस्‍थान में सांकेतिक रूप से पेट्रोल पंप बंद रखने का ऐलान किया गया है।

Petrol Pump Band Rajasthan

राजस्‍थान में 13 सितंबर से शुरू हो रही पेट्रोल पंपों की हड़ताल का असर सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। शाम सात बजे के बाद व सुबह नौ बजे से पहले पेट्रोल-डीजल उपलब्‍ध हो सकेगा। पूरे राजस्‍थान में सात हजार पेट्रोल पंप है। सारे पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल में हिस्‍सा ले रहे हैं।

श्रीगंगानगर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्‍यक्ष आशुतोष गुप्‍ता बताया कि राजस्‍थान के डीलर्स की मांग हैं कि उनसे पंजाब जितना ही वैट लिया ताकि पेट्रोल-डीजल के भाव कम हो सकें। राजस्‍थान में सबसे ज्‍यादा महंगा पेट्रोल-डीजल तो श्रीगंगानगर में ही मिलता है।

अभी पंजाब और राजस्‍थान में पेट्रोल के भावों में करीब 15 रुपए व डीजल में 10 रुपए का अंतर है। पंजाब में इस समय पेट्रोल की प्रति लीटर रेट 98.22 व डीजल प्रति लीटर रेट 89.12 रुपए है। पंजाब में पेट्रोल पर वेट 20 प्रतिशत और डीजल पर 12 प्रतिशत वेट है जबकि राजस्‍थान में पेट्रोल पर 31 प्रशिशत व डीजल पर 19 प्रतिशत वेट वसूल किया जा रहा है, जिससे हमारे यहां कीमतें अधिक हैं।

आशुतोष गुप्‍ता आरोप लगाते हैं कि राजस्‍थान में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के लिए राज्‍य सरकार जिम्‍मेदार है, क्‍योंकि केंद्र सरकार पेट्रोलियम पदार्थों के टैक्‍स को जीएसटी के दायरे में लाना चाहती है ताकि पूरे देश में पेट्रोल-डीजल के भाव एक समान हो जबकि कांग्रेस शासित सरकार को जीएसटी मंजूर नहीं। लगता है इस बार राज्‍य सरकार मांगें नहीं मानेगी तो मजबूरन 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल करनी पड़ेगी।

Petrol Pump Strike Rajasthan: 13 व 14 को बंद रहेंगे पेट्रोल पंप, टैक्‍स नहीं घटा तो 15 से अनिश्चिकालीन हड़ताल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+