Rajasthan में वसुंधरा ने आखिर क्यों स्थगित किया विजय संकल्प महाधिवेशन, जानिए इनसाइड स्टोरी
राजस्थान में वसुंधरा राजे के समर्थकों द्वारा 25 दिसंबर को आयोजित विजय संकल्प महाधिवेशन को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद स्थगित कर दिया गया है। इस जनसभा में बड़ा जनसमूह इकठ्ठा होने वाला था।

Rajasthan में जन आक्रोश यात्रा के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कोटा में 25 दिसंबर को विजय संकल्प महाधिवेशन के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने जा रही थी। प्रदेश में हाड़ौती वसुंधरा राजे का गढ़ माना जाता है। यहां वसुंधरा राजे इस महाधिवेशन के जरिए बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने वाली थी। लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश के बाद आयोजकों ने विजय संकल्प महाधिवेशन को स्थगित कर दिया है। पार्टी सूत्रों की माने तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के दखल के बाद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने यह फैसला लिया है। कोटा ओम बिड़ला का संसदीय क्षेत्र हैं। बिड़ला के नजदीकी लोगों का मानना है कि बिड़ला मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार हैं। ऐसे में बिड़ला अपने संसदीय क्षेत्र में कोई दखलंदाजी नहीं चाहते।

पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने क्यों जारी किए निर्देश
भाजपा के सूत्रों के मुताबिक हाड़ौती में वसुंधरा राजे की तूती बोलती है। ऐसे में वसुंधरा राजे का कोटा में विजय संकल्प महाधिवेशन के जरिए शक्ति प्रदर्शन करने जा रही थी। प्रदेश में भाजपा मुख्यमंत्री पद को लेकर गुटबाजी में बटी है। राजस्थान में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। भाजपा पहले से प्रदेश में गहलोत सरकार के 4 साल पूरे होने पर जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। वसुंधरा खेमे ने जन आक्रोश यात्रा से दूरी बना रखी है। शायद यही वजह है कि जन आक्रोश यात्रा का माहौल प्रदेश में नहीं बन पाया है। विजय संकल्प महाधिवेशन का पूरा कामकाज कोटा के पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल देख रहे थे। महाधिवेशन की तैयारियां देख रहे पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल का कहना है कि कोरोना गाइडलाइंस के चलते जन आक्रोश यात्रा स्थगित की गई। इसी बीच प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के निर्देश पर महाधिवेशन स्थगित किया है। विजय संकल्प महाधिवेशन में बड़ा जनसमूह इकट्ठा होने वाला था। इस लिहाज से महाधिवेशन स्थगित किया गया है।

पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कोरोना गाइडलाइन का दिया हवाला
सूत्रों की मानें तो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने वसुंधरा राजे को कोरोना गाइडलाइन का हवाला देकर विजय संकल्प महाधिवेशन को स्थगित करने का अनुरोध किया। इसके बाद आयोजकों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का निर्देश मानते हुए इसे स्थगित कर दिया है। इससे पहले भाजपा ने जन आक्रोश यात्रा को भी कोरोना का हवाला देते हुए स्थगित कर दिया था। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ढाई घंटे बाद ही अपना फैसला बदल लिया और वीडियो जारी कर कहा कि प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा जारी रहेगी। यात्रा के दौरान कोविड गाइडलाइन की पालना की जाएगी।

विजय संकल्प महाधिवेशन के जरिए वसुंधरा का शक्ति प्रदर्शन
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस विजय संकल्प महाधिवेशन के जरिए कोटा में बड़ा शक्ति प्रदर्शन करने वाली थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के मौके पर यह जनसभा होने वाली थी। वसुंधरा राजे समर्थक इस महाधिवेशन को लेकर जोर-शोर से तैयारियों में जुटे थे माना जा रहा था कि इस महाधिवेशन के जरिए वसुंधरा राजे प्रदेश में बड़ा राजनीतिक संदेश दे सकती हैं। वसुंधरा अपने कार्यक्रम में भीड़ जुटाने को लेकर भी पूरी तरह आशान्वित थी। इस आयोजन में बड़ी संख्या में भीड़ जुटने वाली थी। इससे पहले ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने दखल कर आयोजन को स्थगित करवा दिया। राजस्थान में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी कहीं कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications