Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Rajasthan CM: वसुंधरा राजे के तीसरी बार राजस्‍थान सीएम बनने की राह में कहां फंसा है असली पेंच?

Rajasthan Chief Minister 2023: राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 115 सीटें पाकर राज बदल दिया। हर पांच साल में सत्‍ता परिवर्तन का रिवाज कायम रहने के बाद अब सीएम का ताज किसके सिर सजाऐगी? वसुंधरा राजे सिंधिया या महंत बालकनाथ योगी या फिर दीया कुमारी, गजेंद्र सिंह शेखावत व अश्विनी वैष्‍णव या कोई और भाजपा नेता? तस्‍वीर अभी धुंधली है। जल्‍द ही साफ हो जाएगी।

झालावाड़ जिले की झालरापाटन सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक चुनी गईं वसुंधरा राजे सिंधिया क्‍या अब तीसरी बार राजस्‍थान की मुख्‍यमंत्री बन पाएंगीं? संभव तो है, मगर इस बार राजे के लिए सीएम की कुर्सी तक पहुंचने की राह में कई पेंच फंसे हुए हैं। यही वजह है कि 3 दिसंबर को मतगणना होने के बाद से दिल्‍ली में राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री पद के लिए मंथन चल रहा है। नतीजा अब तक नहीं निकला।

who will CM of Rajasthan 2023

वन इंडिया हिंदी ने भाजपा के कई नेताओं और राजस्‍थान की सियासत के जानकारों से बात की तो कुछ ऐसी वजह सामने आईं, जो 70 वर्षीय वसुंधरा राजे सिंधिया को 16वीं विधानसभा में राजस्‍थान की 14वीं मुख्‍यमंत्री बनने से रोक भी सकती हैं। क्‍योंकि भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में भी राजस्‍थान की सभी 25 सीटों पर क्‍लीन स्‍वीप चाहती है।

राजस्‍थान में भाजपा और हिंदूत्‍व

भाजपा ने राजस्‍थान में साल 2023 का चुनाव हिंदूत्‍व के नाम पर लड़ा। एक भी मुस्लिम प्रत्‍याशी को टिकट नहीं दिया। चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के कई नेता अयोध्‍या में श्रीराम मंदिर को भी भुनाते नजर आए। जयपुर शहर की हवामहल सीट से चुनाव जीतते ही विधायक बने बालमुकुंदाचार्य एक्‍शन में भी दिखे। हवामहल क्षेत्र में नॉन वेज की दुकानें बंद करवाने के लिए सड़क पर उतर आए।

Baba Balaknath Vasundhara with PM Modi

महंत बालकनाथ योगी vs वसुंधरा राजे सिंधिया

राजस्‍थान चुनाव जीतने के बाद अब भाजपा अगर सीएम पद के लिए भी हिंदूत्‍व पर ही दांव लगाती है तो मुकाबला महंत बालकनाथ योगी vs वसुंधरा राजे सिंधिया है। इसमें बालकनाथ योगी भारी पड़ रहे हैं। ये योगी जी तो राजस्‍थान में भाजपा का शुद्ध रूप से हिंदूत्‍व चेहरा हैं। अलवर से सांसद बाबा बालकनाथ योगी ने तिजारा सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी इमरान खान का हराया है। तिजारा में रिकॉर्डतोड़ 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ। बाबा बालकनाथ 6,173 वोटों से जीते।

यह भी पढ़ें- Vasundhara Raje Untold Story: राजस्‍थान CM बनने से पहले जानें वसुंधरा राजे की कहानी, कौन हैं पति हेमंत सिंह?

राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री रॉयल फैमिली से

राजा-महाराजाओं की धरती राजस्‍थान के कई पूर्व राजघरानों के सदस्‍य भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर आए हैं। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया के अलावा जयपुर की विद्याधरनगर सीट से दीया कुमारी, बीकानेर पूर्व से सिद्धि कुमारी और नाथद्वारा सीट से महाराणा प्रताप के वंशज विश्वराज सिंह मेवाड़ शामिल हैं। इनमें वसुंधरा राजे सिंधिया का राजनीतिक कद सबसे बड़ा है।

Vasundhara Raje vs diya kumari CM Rajasthan

दीया कुमारी vs वसुंधरा राजे सिंधिया

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के जरिए महिलाओं की पैरवी करने वाली भाजपा अगर साल 2023 में राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री पद के लिए महिला को ही चुनना चाहे तो मुकाबला दीया कुमारी vs वसुंधरा राजे सिंधिया भी है। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव 2023 में जीत दर्ज करने से पहले ही भाजपा ने दीया कुमारी का भी राजनीति कद बढ़ा दिया है। पीएम मोदी की कई चुनावी सभाओं में वसुंधरा राजे की बयाज दीया कुमारी को जगह मिली।

Vasundhara Raje cm Rajasthan

यह भी पढ़ें- Rajasthan Result 2023: सीएम फेस दीया कुमारी की वजह से जब्‍त हो गई BJP के इस दिग्‍गज नेता की जमानत

दीया कुमारी की राजस्‍थान में सबसे बड़ी जीत

दीया कुमारी को राजस्‍थान मुख्‍यमंत्री बनाए जा सकने की चर्चाएं इस बात से भी ज्‍यादा होने लगी थीं कि राजसमंद से भाजपा सांसद दीया कुमारी को पार्टी ने जयपुर शहर की अपनी सबसे सुरक्षित सीट विद्याधरनगर से उम्‍मीदवार बनाया। वो भी पूर्व उपराष्‍ट्रपति के दामाद व विद्याधरनगर के मौजूदा विधायक नरपत सिंह राजवी की सीट बदलकर। दीया कुमारी 71368 वोटों से जीतीं। यह राजस्‍थान में किसी उम्‍मीदवार की सबसे बड़ी जीत है।

राजस्‍थान में राजपूतों के सहारे भाजपा

राजस्थान का इतिहास मोटे तौर पर राजपूतों का इतिहास रहा है। राजस्‍थान में 8 से 10 प्रतिशत आबादी राजपूतों हैं। भले ही यह अन्‍य जातियों की तुलना कम है, मगर राजस्‍थान की राजनीति में राजपूतों का अच्‍छा-खास दबदबा है। राजपूत वोटरों का झुकाव कांग्रेस की बाजय भाजपा की ओर ज्‍यादा है। यह बात अलग है कि इस बार दिग्‍गज राजपूत नेता राजेंद्र सिंह राठौड़ व प्रेम सिंह बाजोर भाजपा लहर में चुनाव हार गए।

Vasundhara Raje With Gajendra singh shekhawat

गजेंद्र सिंह शेखावत vs वसुंधरा राजे सिंधिया

1990 से लेकर 2013 तक भैरोंसिंह शेखावत व वसुंधरा राजे सिंधिया के रूप में राजपूत सीएम देने वाली भाजपा अगर 2023 में भी किसी राजपूत चेहरे पर दांव लगाना चाहे तो मुकाबला गजेंद्र सिंह शेखावत व वसुंधरा राजे सिंधिया हो जाता है।

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से भाजपा सांसद हैं। सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को चुनाव हराया था। शेखावत ने विधानसभा चुनाव 2023 नहीं लड़ा बल्कि अपने लोगों को टिकट दिलवाए हैं, सीएम बनने की बारी आएगी तो कोई भी समर्थक विधायक इनके लिए सीट खाली कर सकता है।

राजस्थान मुख्यमंत्रियों की सूची और कार्यकाल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+