जब अमित शाह व गजेंद्र शेखावत ने राजस्थान कांग्रेस के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी थी-CM गहलोत
जब अमित शाह व गजेंद्र शेखावत ने राजस्थान कांग्रेस के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी थी-CM गहलोत
जयपुर, 15 अप्रैल। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को डूंगरपुर जिले में गुजरात से सटे रतनपुर बॉर्डर पर कांग्रेस की 'आजादी गौरव' यात्रा हिस्सा लिया। 'आजादी गौरव' यात्रा को सम्बोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट की बगावत के चलते पैदा हुए राजस्थान सियासी संकट 2020 को याद करते हुए भाजपा नेताओं को आड़े हाथ लिया।

राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि इससे अच्छा होता कि हम निकम्मे थे। काम नहीं कर रहे थे। राजस्थान का लॉ एंड ऑर्डर खराब हो गया। सब कुछ ब्रेक डाउन हो गया तो आप राजस्थान सरकार भंग कर देते। एमएलए खरीदकर आप देश को कहां ले जाना चाहते थे? मोदीजी और अमित शाह पर यह दोष जो लगा है, देश के इतिहास में काले अक्षरों में लिखा जाएगा। इसे कोई मिटा नहीं सकता।
सीएम अशोक गहलोत ने अमित शाह को आड़े को हाथ लेते हुए यह भी कहा कि गृह मंत्री जहां कभी सरदार पटेल बैठे थे, वहां आप बैठे हो। क्या करतूतें कर रहे हो? विधायक खरीदकर सरकारें गिराओ। वोटों के माध्यम से नहीं पैसों के जरिए एमएलए खरीदो। राज्यसभा चुनाव हो तो एमएलए खरीदकर राज्यसभा की सीट जीतो। मध्य प्रदेश में सरकार चुनी हुई थी। आपने 22 एमएलए को 35-35 करोड़ में खरीदकर सरकार गिरा दी। यह कहां का लोकतंत्र है?












Click it and Unblock the Notifications