राजस्थान में सोमवार से वीकेंड कर्फ्यू खत्म, एक फरवरी से खुलेंगे 10वीं-12वीं के स्कूल
जयपुर, 29 जनवरी। कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का असर कम होने के साथ ही पाबंदियां भी हटने लगी हैं। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने शुक्रवार को कोरोना महामारी को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है।
Recommended Video

अब प्रदेश में वीकेंड कर्फ्यू सोमवार से समाप्त हो जाएगा। एक फरवरी से प्रदेशभर में दसवीं और बारहवीं तक के स्कूल खोले जाएंगे। राजस्थान में कोरोना की नई गाइडलाइन 31 जनवरी से लागू होगी।
नई गाइडलाइन में छूट का दायरा बढ़ाया गया है। वीकेंड कर्फ्यू समाप्त कर दिया गया, मगर रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू की व्यवस्था यथावत रहेगी।
राजस्थान में वीकेंड कर्फ्यू खत्म करने के साथ ही बाजारों के खुलने का समय रात आठ बजे से 11 बजे तक कर दिया गया है। एक फरवरी से विद्यार्थियों के लिए स्कूल भी फिर से खोले जाएंगे। 10वीं से 12वीं तक के छात्र अपने परिजनों की अनुमति लेकर एक फरवरी से स्कूल जा सकेंगे।
इसके अलावा आनलाइन क्लास जारी रहेगी। सार्वजनिक समारोह, खेलकूद, मनोरंजन, सभा रैली, धरना, प्रदर्शन, जुलूस में अधिकतम सौ लोगों को अनुमति दी गई है। फरवरी में उर्स, मरू महोत्सव का कोरोना गाइडलाइन की पालना के तहत आयोजन किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications