Jaipur Building VIDEO: चूहों ने गिरा दी 3 मंजिला इमारत! 7 लोगों की जान पर बन आई
Jaipur Building VIDEO: चूहों ने तीन मंजिला इमारत गिरा दी। महज 10 सेकंड में यह इमारत जमींदोज हो गई। बात थोड़ी अजीब लगे, मगर ऐसा राजस्थान की राजधानी जयपुर में हुआ है।
जयपुर के चांदपोल बाजार के कल्याण जी के रास्ते में स्थित इस इमारत को शुक्रवार दोपहर को यूं तो नगर निगम हैरिटेज के ध्वस्त किया है, मगर इमारत को गिराने की नौबत ही चूहों की वजह से आई है।

दरअसल, जयपुर में कल्याण जी का रास्ता में बुद्धि प्रकाश का तीन मंजिला मकान है। इन दिनों जयपुर में जोरदार बारिश हो रही है। गुरुवार को यह इमारत एक तरफ झुक गई थी और पड़ोसी के मकान के सहारे टिकी हुई थी।
इमारत एक तरफ झुकी तब इसमें परिवार के सात लोग मौजूद थे, जिनकी जान पर बन आई। बाद में सूचना पाकर एसडीआरएफ व सिविल डिफेंस की टीम आई और सारे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। खतरे को देखते हुए आस-पास की इमारतों को भी खाली करवाया गया।
शुक्रवार सुबह निगम का दस्ता पहुंचा और इस इमारत को एक्सपर्ट के मदद से गिराने की तैयारी शुरू की। पहले इसके निचले हिस्से को तोड़ा गया और फिर दीवारों को भी धवस्त करके आखिरी पिलर को तोड़कर इमारत को निचे गिरा दिया।
जयपुर नगर के अधिकारियों की मानें तो इमारत की नींव को चूहों ने खोखला कर दिया था। इसकी वजह से बरसात के दौरान नींव में पानी चला गया और गुरुवार शाम को इमारत की एक दीवार गिर गई थी। किशनपोल जोन उपायुक्त करतार सिंह के अनुसार इमारत गिराने में कोई जनहानि नहीं हुई है।
जयपुर परकोटे क्षेत्र में करीब 150 से ज्यादा मकान ऐसे हैं, जो जर्जर हो चुके हैं। इस बात को लेकर कई बार लोग निगम को शिकायत भी कर चुके हैं, मगर कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।












Click it and Unblock the Notifications