Watch : राजस्थान में ओलावृष्टि का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल, देखें आसमां से कैसे बरसी आफत?
जयपुर, 7 जनवरी। राजस्थान में ओलावृष्टि का दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आसमां से ओलों के रूप में आफत बरसती नजर आ रही है। महज 30 सेकंड का यह वीडियो भयावह है।
Recommended Video

ओलावृष्टि का वायरल वीडियो झालावाड़ का
वीडियो राजस्थान के झालावाड़ जिले का बताया जा रहा है। यहां पर पांच जनवरी को मनोहरथाना, पाटलिया, रायपुर के हिम्मतनगर व भवानी मंडी इलाके के कई गांवों में ओले गिरे थे। इनके अलावा झालावाड़, झालरापाटन, बकानी, पनवाड़, मिश्रौली, अकलेरा, खानपुर में बारिश हुई।

इन जगहों पर ओलावृष्टि से नुकसान
मीडिया से बातचीत में कृषि उपनिदेशक सत्येंद्र पाठक ने बताया कि झालावाड़ जिले के मनोहरथाना, रायपुर के हिम्मतगढ़, पाटलिया व भवानीमंडी में ओलावृष्टि से गेहूं, अफीम, सरसों व धनियां की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
ट्रोल फ्री नंबर जारी
कृषि विभाग झालावाड़ में ओलावृष्टि से हुए नुकसान के आंकलन में जुट गया है। कृषि उपनिदेशक पाठक ने झालावाड़ के लोगों से अपील की है कि जिन किसानों को ओलावृष्टि से नुकसान हुआ है वे टोल फ्री नंबर 18001021111 पर एसबीआई जनरल बीमा कंपनी को सूचना देवें ताकि मौका मुआयना करके मुआवजा दिलवाया जा सके।

राजस्थान मौसम विभाग का पूर्वानुमान
इधर, मौसम विभाग ने 7 जनवरी के लिए बीकानेर, चूरू, गंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, सीकर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर और नागौर जिले में ओलावृष्टि की आशंका जताई है। अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, कोटा, बारां, झालावाड़, राजसमंद, जोधपुर, पाली और जैसलमेर में बारिश होने का अनुमान है।

इन जगहों पर हुई हुई
मौसम विभाग के अनुसान बीते 48 घंटे के दौरान हनुमानगढ़ के संगरिया में 38 एमएम, नागौर के नावा में 38 एमएम, परबतसर में 30 एमएम, मकराना में 48 एमएम, मेड़ता सिटी में 25 एमएम, श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में 48 एमएम, अनूपगढ़ तहसील में 34 एमएम, श्रीगंगानगर में 26.2 एमएम, करणपुर में 26 एमएम, रावतसर में 25 एमएम, जयपुर के शाहपुरा में 29 एमएम, विराटनगर में 20 एमएम, सांभर में 18 एमएम, चौमूं में 16 एमएम, करौली के सपाेटरा में 14 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
-
Weather: 24 घंटे में दिल्ली को घेरेगा खतरनाक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस! घर से निकलने से पहले देख लें ताजा अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Rajasthan Board: rajasthan.gov.in पर नहीं तो कहां मिलेगी 9वीं-11वीं की मार्कशीट? कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड? -
Rajasthan Board Result: राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट का काउंटडाउन शुरू, एक ही दिन आएगा तीनों स्ट्रीम का परिणाम? -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications