जयपुर में एनएच 48 पर खड़े ट्रेलर से टकराई गाड़ी, तीन लोगों की मौत
जयपुर, 9 दिसम्बर। राजस्थान के जयपुर जिले में गुरुवार शाम को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 48 पर खड़े ट्रेलर में एक गाड़ी टकराने से हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।

जयपुर के दूदू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल सिंह ने बताया कि जोधपुर से जयपुर आ रही गाड़ी अनियंत्रित होकर ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो महिलाओं सहित एक पुरुष की मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त राकेश भार्गव उम्र 65 वर्ष, पत्नी रंजना भार्गव 59 वर्ष, सुषमा भार्गव उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। दूदू थाना पुलिस ने शवों का मोर्चरी में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।












Click it and Unblock the Notifications