राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में 31हजार 827 पदों पर वैकेंसी, मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी

राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में वेकेंसी निकली है। विभाग में संविदा पर नियुक्ति दी जाएगी। अभ्यर्थियों को बोनस अंक दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 31827 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में 31 हजार 827 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। इनमें 1 हजार 765 चिकित्सक, 7 हजार 860 नर्सिंग ऑफिसर, 2 हजार 880 फार्मासिस्ट, 3 हजार 739 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता, 1 हजार 090 सहायक रेडियोंग्राफर तथा 2 हजार 205 लैब टेक्नीशियन सहित कुल 19 हजार 539 नियमित पद एवं 12 हजार 288 संविदा पद शामिल हैं।

ashok gehlot

संविदा के तहत होगी भर्ती

गहलोत की इस मंजूरी से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजमेश तथा झालावाड़ मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नियमित रिक्त पदों पर संबंधित सेवा नियमों के अनुसार भर्ती हो सकेगी। उक्त विभागों में रिक्त संविदा पदों पर राजस्थान कॉन्ट्रेक्चुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स-2022 के तहत भर्ती की जाएगी।

ashok gehlot

अभ्यर्थियों को मिलेंगे बोनस अंक

इन विभागों में कोविड महामारी के दौरान मार्च, 2020 से मार्च, 2022 तक संविदा/अस्थाई आधार पर कार्यरत रहे तथा वर्तमान में भी कार्यरत कार्मिकों को आने वाली भर्तियों में बोनस अंक दिए जाएंगे। संविदा और अस्थाई आधार पर नियुक्त कार्मिक को दो वर्ष से कम कार्य अवधि पर 15, दो से तीन वर्ष की कार्य अवधि पर 20 तथा तीन वर्ष या इससे अधिक कार्य अवधि पर 30 बोनस अंक दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इससे कोविड महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले कोविड स्वास्थ्य सहायकों एवं अन्य कार्मिकों को भी नौकरी प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे। साथ ही, मुख्यमंत्री की मेडिकल हैल्थ वॉलेन्टीयर फॉर्स के गठन की बजट घोषणा का प्रभावी क्रियान्वयन भी हो सकेगा।

ashok gehlot

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+