जयपुर आ सकते हैं अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, सांगानेर एयरपोर्ट पर तैयारियां शुरू
जयपुर। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो दिवसीय दौरे पर 23 और 24 फरवरी को भारत आ रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप का अहमदाबाद, दिल्ली और आगरा जाने का कार्यक्रम है। इस बीच खबर ये भी है कि ट्रंप जयपुर भी आ सकते हैं। जयपुर के सांगानेर एयरपोर्ट पर ट्रंप के दौरे की संभावना को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

बता दें कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान अगर दिल्ली में मौसम खराब रहता है तो ट्रंप का विशेष विमान दिल्ली की बजाय जयपुर एयरपोर्ट पर उतरेगा। ऐसे में जयपुर एयरपोर्ट पर वैकल्पिक इंतजाम शुरू कर दिए गए हैं। जयपुर स्थित सांगारनेर एयरपोर्ट के डायरेक्टर जयदीप सिंह बलहारा के साथ की सुरशा व्यवस्था को लेकर बैठक ली। साथ ही सभी सुरक्षा इंतजाम को जायजा लिया।
वहीं, यूएस एम्बेसी टीम ने जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था की पुख्ता जानकारी ली। यूएस एम्बेसी टीम ने एयर साइडो का भी जायजा लिया। ट्रंप के आने से पहले 23 फरवरी को यूएस एम्बेसी का विशेष विमान जयपुर आएगा। वह यहां ट्रंप की सुरक्षा को लेकर पूरी नजर रखेगा।












Click it and Unblock the Notifications