Rajasthan News: जयपुर में सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में यूपी के चौकीदार की चाकू से गोदकर हत्या
राजस्थान की राजधानी जयपुर के वार्ड 37 स्थित श्री सिद्धेश्वर महादेव मंदिर परिसर में बीती रात साढ़े आठ बजे चौकीदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। चाकू लगने के बाद वह लहूलुहान हालत में रोड तक आया और लोगों से अस्पताल ले चलने की गुहार लगाता रहा। फिर बेहोश होकर गिर गया।
मृतक की शिनाख्त उत्तर प्रदेश के रहने वाले सुनील सिंह ठाकुर (40) के रूप में हुई है। सुनील लंबे समय से जयपुर के बनीपार्क एरिया में चौकीदार का काम करता था। अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या क्यों की? इसका अभी पता नहीं चल पाया है।

मीडिया से बातचीत में वार्ड 37 के पार्षद रवि प्रकाश सैनी ने बताया कि सुनील को लहूलुहान हालत में देखकर लोगों ने सैटेलाइट अस्पताल पहुंचाया था। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सवाई मानसिंह अस्पताल में रैफर किया गया। जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह साढ़े सात बजे सुनील ने दम तोड़ दिया।
मंदिर परिसर में चौकीदार की हत्या से लोगों में सनसनी फैल गई। बड़ी संख्या में एकत्रित हुए लोगों ने पुलिस से मामले के खुलासे और आरोपियों को पकड़ने की मांग की। चौकीदार की हत्या की सूचना पर पूर्व त्री अरुण चतुर्वेदी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
चाकू से गोदकर चौकीदार की हत्या किए जाने से मंदिर परिसर में खून ही खून फैल गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने FSLटीम को मौके पर बुलाया और एफएसएल ने मौके से साक्ष्य उठाए। इसके बाद मंदिर परिसर से खून साफ किया गया।
सीआई महेश चंद के अनुसार मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाने के बाद चौकीदार का शव उसके परिजनों को सौंप दिया। चौकीदार के गले पर चाकू से कट लगा है। मामले के खुलासे के लिए घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications