केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत बोले-'गहलोत को जादूगरी खूब आती है, इसीलिए वे जादूगर कहलाते'
बारां, 2 मई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार पर फिर निशाना साधा है। शेखावत ने कहा कि राजस्थान सरकार जिद्द त्याग कर 13 जिलों के लोगों के सूखे कंठों की ओर देखें और केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार प्रोजेक्ट बनाकर उन्हें भेजें। वे एक महीने के भीतर इस प्रोजेक्ट का निस्तारण करवा देंगे।

शेखावत ने यह बात राजस्थान के बारां में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में कही। वे इस शिविर के एक दिवसीय दौरे पर बारां आए थे। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट को लेकर राजस्थान सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करेंगे कि केंद्र सरकार के अनुदान राशि 90 फीसदी तक की जाए। इस मामले को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा फुटबॉल ना बनाया जाए।
शेखावत ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराध बेलगाम हैं।
महिला अत्याचार बढ़ रहे हैं। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। भ्रष्टाचार के मामले में कहा कि बड़े-बड़े अधिकारियों को भ्रष्टाचार में पकड़े जाने के बाद भी फिर से उसी कुर्सी पर बिठा दिया जाता है। भ्रष्टाचारियों को सरकार का समर्थन प्राप्त है।
शेखावत ने बिजली संकट पर कहा कि राजस्थान सरकार अपनी विफलताओं को छुपाती है और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसमें माहिर है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को जादूगरी खूब आती है इसीलिए वह जादूगर कहलाते हैं। राजस्थान ने अपने हिस्से का कोयला चोरी छुपे पिछले गेट से बेच दिया है।












Click it and Unblock the Notifications