केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का जयपुर दौरा, कहा-अपराधियों के आगे प्रदेश सरकार लाचार

केंद्र सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राजस्थान शांत प्रदेश था। लेकिन पिछले कुछ सालों में यहां अपराधों में बहुत वृद्धि हुई है। इससे लगता है कि या तो अपराधियों को सरकार का संरक्षण प्राप्त है या फिर सरकार इनके आगे लाचार है। अनुराग ठाकुर ने बुधवार को श्री राजपूत सभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही। अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में हो रहे चुनाव में भी बीजेपी की सरकार फिर से बनेगी। हिमाचल में खुद को सीएम बनाने की यूथ की मांग पर ठाकुर बोले मैं सिर्फ बीजेपी का कार्यकर्ता हूँ।

धर्मांतरण पर हो कार्रवाई

धर्मांतरण पर हो कार्रवाई

जयपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रदेश में हिंदुओं का धर्मांतरण मामलों पर सरकार को कानून के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार को धर्मांतरण के मुद्दों पर उचित और जल्दी कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसे मामलों को लंबे समय तक लटकाने के लिए सुप्रीम कोर्ट भी चिंता जाहिर कर चुका है।

दलितों पर अत्याचार बढ़े

दलितों पर अत्याचार बढ़े

श्रद्धा हत्याकांड और लव जिहाद के सवाल पर ठाकुर ने कहा कि गहलोत ऐसी वीभत्स घटना को दुर्घटना कैसे बता रहे हैं। राजस्थान की जनता 4 साल में यह सोच कर दुखी होती होगी कि क्या सोचकर वोट दिया था। पिछले सालों में यहां महिलाओं और दलितों पर अत्याचार की घटनाओं की खबरें लगातार आ रही है। राजस्थान अपराधों में चरम स्थान पर है।

डिजिटल मीडिया में अवसर और चुनौतियां दोनों

डिजिटल मीडिया में अवसर और चुनौतियां दोनों

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक अखबार के कार्यक्रम में भाग लेते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया के विकास से समाचारों का संचार बहुआयामी हो गया है और डिजिटल मीडिया आज के युग में अवसरों के साथ-साथ चुनौतियां भी पेश करता है। ठाकुर ने कहा कि इस के नियमन की आवश्यकता है। इसलिए केंद्र सरकार इस पर जल्द ही कानून लाएगी। इस कार्यक्रम में राज्यपाल कलराज मिश्र और विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी भी मौजूद थे।

राजपूत सभा सम्मान समारोह

राजपूत सभा सम्मान समारोह

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शाम को राजपूत सभा की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में शामिल हुए। ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र को आगे बढ़ाने के लिए राजपूत समाज को सभी समाजों को साथ लेकर नेतृत्व करना होगा। यहां अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिमाचल और राजस्थान की संस्कृति मेल खाती है। दोनों जगह शांति है। लेकिन राजस्थान अपराधों में बढ़ोतरी के कारण पहचाना जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+