राजस्थान: टीचर ने ट्यूशन के बहाने 50 बच्चों से कुकर्म कर मोबाइल में रिकॉर्ड किए अश्लील वीडियो

Jaipur News in Hindi, जयपुर। राजस्थान में गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार करने वाले एक शिक्षक को न्यायालय में उम्रकैद की सजा सुनाई है। शिक्षक रमीज राजा पर जयपुर के रामगंज इलाके में ट्यूशन पढ़ने आने वाले 50 से ज्यादा बच्चों से कुकर्म कर वीडियो क्लिपिंग बनाने के आरोप थे।

Tution Teacher get life sentence in Jaipur Rajasthan

जयपुर पोक्सो कोर्ट-3 के जज राजेश कुमार सिंघल ने उसे आजीवन कारावास की सजा की सजा से दंडित किया है। वहीं, कोर्ट ने इस प्रकरण में सह आरोपी स्कूल संचालक सरवर आलम को बरी किया गया है। सरवर आलम पर इस पूरे प्रकरण को दबाए रखने का आरोप था।

गौरतलब है कि चार दरवाजा स्थित एक स्कूल में शिक्षक घोड़ा निकास रोड निवासी रमीज राजा को रामगंज पुलिस ने फरवरी 2017 में रिपोर्ट दर्ज होने पर गिरफ्तार किया था। वह घर पर बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता था। ट्यूशन पढ़ने आने वाले बच्चों के साथ कुकर्म करता और वीडियो क्लिपिंग वायरल करने की धमकी देकर घर से रुपए मंगवाता था। इसके अलावा वह बच्चों के परीक्षा में फेल करने की भी धमकी देता था।जिससे बच्चे किसी को कुछ बता नहीं पाते थे।

जानकारी के अनुसार जांच में 2011 से 2017 के बीच 50 से अधिक बच्चों के साथ कुकर्म कर वीडियो क्लिपिंग बनाने की बात सामने आई थी। 28 अप्रैल को रमीज राजा के खिलाफ चालान पेश किया गया। उसके बाद आज करीब 2 साल बाद प्रकरण पर फैसला आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+