REET में चप्पल वाली डिवाइस उपलब्ध करवाने का आरोपी तुलसाराम कालेर अरेस्ट, पत्नी अजमेर में RPS
जयपुर, 4 नवंबर। राजस्थान की सबसे बड़ी परीक्षा रीट 2021 में चप्पल में डिवाइस लगाकर नकल करवाने वाली गैंग का सबसे बड़ा मास्टर माइंड पकड़ा गया है। नाम है तुलसाराम कालेर। खुद आरएएस परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल कर चुका है और वर्तमान में पत्नी आरपीएस अधिकारी हैं।

26 सितम्बर को रीट परीक्षा आयोजित की गई तब बीकानेर में डिवाइस वाली चप्पल पकड़ी गई थी। मामले की जांच में जुटी बीकानेर पुलिस को भनक लगी कि तुलसाराम कालेर दीपावली पर घर आ सकता था। इस पर बीकानेर के गंगाशहर पुलिस थाने की टीम लूणकरनसर के आसपास बुधवार रात को ही तुलसाराम को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि लूणकरनसर के आसपास बुधवार रात को ही तुलसाराम को गिरफ्तार करने की कार्रवाई हो गई थी। अब तक पुलिस इस मामले में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे रही है, लेकिन मीडिया से बातचीत में एसपी योगेश यादव ने इसकी पुष्टि की है।
तुलसाराम कालेर की जीवनी
बता दें मास्टर आरोपी तुलसाराम कालेर चूरू जिले के रामपुर देवानी का गांव का रहने वाला है। यह चाणक्य कोचिंग इंस्टीट्यूट का संचालक भी है। 1991 में राजस्थान पुलिस में भर्ती हुए कालेर को वर्ष 1994 में हवाला के एक मामले में जब्त राशि अपने पास रखने के आरोप में बर्खास्त कर दिया गया था।
फिर उसने 2007 में आरएएस परीक्षा में 19वीं रैंक हासिल की। वर्ष 2014 में वह अपने एक रिश्तेदार की जगह एसआई की परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था। इनकी पत्नी अजमेर में आरपीएस अधिकारी के रूप में पोस्टेड है।












Click it and Unblock the Notifications