जयपुर : पुलिया से नीचे गिरे तेज रफ्तार में दौड़ते ट्रक व ट्रेलर, वाहन चालकों में मची अफरा-तफरी
Jaipur News, जयपुर। कोटा जा रही रोडवेज बस चाकसू के पास पुलिया की दीवार तोड़ते हुए नीचे नाले में गिर जाने के मामले को अभी जयपुर के लोग भूले भी नहीं थे कि पुलिया पर फिर हादसा हो गया। इस बार चाकसू पुलिया की बजाय अजमेर-दिल्ली हाईवे के पुलिया पर हुआ है। यहां तेज गति से दौड़ रहे दो वाहन पुलिया से नीचे आ गिरे। इससे अन्य वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है, मगर ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह अजमेर-दिल्ली हाईवे पर खातियों की पुलिया के पास जयपुर से रवाना हुआ एक ट्रक बेकाबू हो गया और देखते ही देखते वह पुलिया से नीचे जा गिरा। ट्रक के पीछे पीछे ट्रेलर भी उसके साथ ही नीचे गिर गया। इस दौरान एक कार ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में पांच लोगों को चोट आई है।
अजमेर-दिल्ली हाईवे पर पुलिया से ट्रक व ट्रेलर के नीचे गिरने के बाद उनमें भरा सामान सड़क पर बिखर गया और सड़क पर जाम लग गया। दोनों तरफ वाहनों की लम्बी लम्बी कतारें लग गईं। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को वहां से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।












Click it and Unblock the Notifications