जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच में फंस गई कार, चार लोगों की मौत

जयपुर, 13 सितम्बर। राजस्थान की राजधानी जयपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सड़क हादसा इतना दर्दनाक था कि कार में सवार 5 लोगों में से 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

Recommended Video

    जयपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो ट्रकों के बीच में फंस गई कार, चार लोगों की मौत
    Tragic road accident in Jaipur, car stuck between two trucks, four dead

    जयपुर-दिल्ली हाईवे, चंदवाजी इलाके के पास यह हादसा सामने आया है, जहां पर दो ट्रकों के बीच में एक कार बुरी तरह फंस गई। जिसके चलते कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    जानकारी के अनुसार एक ट्रक गलत दिशा से हाईवे पर चल रहा था इस कारण यह हादसा घटित हुआ। अलसुबह हुये इस घटना की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेस की सहायत से शवों को पास के ही अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

    फिलहाल पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में लगी है। बताया जा रहा है कि कार सवार जयपुर से अलवर की ओर निकले थे, लेकिन बीच में ही यह भीषण सड़क हादसा हो गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+