जयपुर में IAS टीना डाबी ने शेयर की खुशखबरी, श्रीनगर से आई IAS अतहर आमिर खान की यह खबर

जयपुर। देश का सबसे चर्चित आईएएस जोड़ा टीना डाबी और अतहर आमिर खान तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल कर अपनी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। दोनों ही राजस्थान कैडर के आईएएस हैं, मगर इनकी लव मैरिज टूटने के बाद आमिर अतहर खान राजस्थान से जम्मू कश्मीर कैडर में चल गए हैं, जो उनका होम कैडर भी है। अब दोनों से ही जुड़ी खबरें फिर सुर्खियों में हैं। टीना डाबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पोस्ट के जरिए यह खुशखबरी शेयर भी की है।

टीना डाबी के इंस्टा पर दस लाख फॉलोअर्स

टीना डाबी के इंस्टा पर दस लाख फॉलोअर्स

बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आईएएस टीना डाबी खासी चर्चा में रहती हैं। जहां वो लगातार इंस्टा पर खूबसूरत तस्वीरे अपलोड करती हैं। वहीं उनके पोस्ट भी फैंस के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। अब उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोअर्स की संख्या 1 मिलियन यानी दस लाख को पार कर गई है। इधर 1 मिलियन फॉलोअर्स होने से टीना डाबी भी काफी खुश है। इस बात का इजहार उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर किया है।

पोस्ट में किया सबका दिल से शुक्रिया

टीना ने जयपुर के हवामहल के सामने की एक तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पोस्ट में लिखा कि अभी जब मैंने मोबाइल खोल कर देखा तो पता चला कि फॉलोअर्स की संख्या 1 मिलियन को क्रॉस कर चुकी है। आप सभी का मैं दिल के शुक्रिया अदा करती हूं।

 एसएमसी में खान ने किया ज्वाइन

एसएमसी में खान ने किया ज्वाइन

इधर, जम्मू कश्मीर कैडर से खबर है कि हाल ही राजस्थान से आईएएस अतहर आमिर खान ने सोमवार को श्रीनगर नगर निगम कमिश्नर (एसएमसी) के पद पर ज्वाइन किया है। इसके तुरंत बाद खान ने वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली और नगर निगम के कार्यों की समीक्षा की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+