अफीम तस्कर निकला BSF इंस्पेक्टर राजेंद्र कुड़ी, आसाम से 1.20 लाख में खरीदकर राजस्थान में 2 लाख में बेचता
सीमा सुरक्षा बल का एक जवान अफीम तस्कर निकला है। यह असम से अफीम लाकर राजस्थान में बेच रहा था। जयपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में बीएसएफ जवान के साथ ही दो अन्य आरोपी भी पकड़े गए हैं। पूरे गिरोह का सरगना बीएसएफ जवान निकला है। आरोपी जवान राजेंद्र कुड़ी सीकर जिले के खंडेला का रहने वाला है। दो अन्य आरोपी हरमाडा निवासी कैलाश देवन्दा व चौमूं निवासी मदन बराला को गिरफ्तार किया गया है।

मीडिया से बातचीत में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजयपाल लांबा ने बताया कि क्राइम ब्रांच टीम की ओर से विश्वकर्मा व चौमूं इलाके में कार्रवाई की गई है। खंडेला निवासी राजेंद्र कुड़ी, हरमाडा निवासी कैलाश देवन्दा व चौमूं निवासी मदन बराला को पकड़कर इनके पास से एक किलो 385 ग्राम अफीम व उसकी कार और रुपए बरामद की है।
नार्थ वेस्ट मणिपुर में बीएसएफ इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत राजेंद्र कुड़ी व अन्य दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि बीएसएफ जवान मणिपुर व आसपास के इलाकों में करीब एक लाख 20 हजार रुपए किलो के हिसाब से अफीम खरीदता था और फिर उसे गिरोह के सदस्यों की मदद से जयपुर व सीकर में बेचता है। अफीम बेचकर ये लोग अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे थे।
आरोपियों को पकड़ने के बाद जयपुर ने सीकर व जयपुर जिले में आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी और 4 किलो 702 ग्राम अफीम, 1 पिस्टल, 2 मैग्जीन व 12 जिन्दा कारतूस बरामद किए। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी इंस्पेक्टर व उसके साथी जयपुर व सीकर में अफीम को बड़े डीलर व सप्लायर्स को देते थे, जो जयपुर, सीकर के अलावा अन्य जगहों पर अफीम को सप्लाई करते है।












Click it and Unblock the Notifications