Rajasthan Budget 2020 में सीएम अशोक गहलोत ने बताए राजस्थान सरकार के ये 7 संकल्प

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को बजट 2020-21 पेश किया। सीएम गहलोत ने राज्य के लिए कई बड़ी घोषणाएं करने के साथ ही अपनी सरकार के सात संकल्प भी गिनाए हैं।

राजस्थान सरकार के संकल्प

राजस्थान सरकार के संकल्प

पहला संकल्प- निरोगी राजस्थान
दूसरा संकल्प- संपन्न किसान
तीसरा संकल्प- महिला, बाल एवं वृद्ध कल्याण
चौथा संकल्प- सक्षम मज़दूर, छात्र- युवा- जवान
पांचवा संकल्प- शिक्षा का परिधान
छठा संकल्प - पानी, बिजली और सड़कों का मान
सातवाँ संकल्प- कौशल एवं तकनीक प्रधान

स्वास्थ्य के लिए 14 हजार 533 करोड़ का बजट

बजट को स्वस्थ राजस्थान को समर्पित करते हुए गहलोत ने निरोगी राजस्थान को सरकार का पहला संकल्प बताया। राजस्थान बजट 2020 में स्वास्थ्य के लिए 14 हजार 533 करोड़ का बजट आवंटित किया गया है। राजस्थान के 150 चिकित्सा संस्थानों में 1000 बैड बढ़ाए जाने की व्यवस्था की जाएगी। छह नए स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों के लिए जल्द ही भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

जोधपुर में राजकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय

बजट में जोधपुर में राजकीय होम्योपैथिक महाविद्यालय की घोषणा की गई है। 5000 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेजों के निर्माण की प्रक्रिया 4 साल में पूरा करने की बात कही गई। हर जिला अस्पताल में सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा मिलेगी। बजट में कृषि, किसान, युवा और महिलाओं पर भी फोकस किया गया। राजस्थान में 25000 नई सोलर पंप लगाने का ऐलान किया गया है। साथ ही 2 लाख टन यूरिया और डीएपी के अग्रिम भंडारण की व्यवस्था करने का प्रावधान भी बजट में किया गया है।

 पशुपालकोंं को बीकानेर विवि में प्रशिक्षण

पशुपालकोंं को बीकानेर विवि में प्रशिक्षण

राजस्थान बजट में ग्राम सेवा सहकारी समिति के जरिए किसानों को दिए जाने वाले कर्ज के लिए नई व्यवस्था लागू की जाएगी। प्रत्येक किसान को अनुदान के रूप में 45000 रुपए उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा पशुपालकों को बीकानेर विश्वविद्यालय में ट्रेनिंग दी जाएगी। 5 हजार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। साथ ही 50 हजार युवाओं को स्वरोजगार के लिए तैयार किया जाएगा।

राज्य खेलों में शामिल होगा क्रिकेट

41 करोड़ 60 लाख की लागत से अल्पसंख्यक बच्चों के लिए छात्रावास बनवाया जाएगा। राज्य खेलों की तरह जिला स्तरीय खेलों का आयोजन भी किए जाएंगे। राज्य खेलों में क्रिकेट को भी शामिल किया जाएगा। राजस्थान बजट में स्कूली बच्चों के लिए बजट में एक नई पहल का आगाज किया गया हैं। अब राजस्थान में हर शनिवार को नो बैग डे होगा। यानी शनिवार को बच्चे बिना बैग के स्कूल जाएंगे। इस दिन बच्चों को खेल प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+